
Also Read
फ्लू से बचना है तो अपनाएं आयुष मंत्रालय के ये सुझाव ।
Flu Home Remedies: कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप भारत में दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह भी भारत में कोविड मामलों में बहुत अधिक उछाल देखा गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बरसात के मौसम में कोविड-19 के खतरे से खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है। जैसा कि, बारिश का मौसम आते ही फ्लू की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन, इस बरसात में फ्लू की समस्या कोविड-19 का खतरा साथ लेकर आ सकती है। दरअसल, फ्लू कोविड इंफेक्शन के प्रमुख लक्षणों में से है। इसीलिए, इस समस्या को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आयुष मंत्रालय ने कुछ घरेलू उपायों से फ्लू के लक्षणों से बचने के तरीके सुझाए हैं।(Flu Home Remedies suggested by Ayush Ministry in hindi)
गर्म या गुनगुना पानी गले से जुड़ी समस्याओं जैसे फ्लू, ख़राब गला और सर्दी-खांसी से आराम दिलाता है। इसीलिए, गर्म पानी पीते रहें। पानी में काली मिर्च, लौंग और तुलसी जैसी चीज़ें भी मिलाएं उन्हें उबालें और पीएं।
ये दोनों ही एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टेरियल तत्वों से भरपूर होते हैं। अजवायन और पुदीने का सेवन फ्लू जैसी मौसमी समस्याओं से राहत दिलाती है। पुदीने की कुछ पत्तियां और एक चम्मच अजवायन को पानी के साथ उबालकर काढ़ा बनाएं। इसे, दिन में 3-4 बार गर्मा-गर्म पीएं।
भारतीय परिवारों में लोग अक्सर, सर्दी-ज़ुकाम जैसी कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स में हल्दी वाला दूध पीते हैं। इसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है। यह खांसी, जुकाम और गले में दर्द के साथ ही सांस से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। आयुष मंत्रालय ने सलाह दी है कि, इस बार बरसात में हल्दी वाले दूध का सेवन करें। गोल्डन मिल्क बनाने के लिए एक गिलास दूध में चुटकीभर हल्दी पाउडर मिलाकर उबालें। चाहें तो गरम दूध में ऊपर से हल्दी मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।