
... Read More
कोरोना के नए ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant Covid) का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कुछ विशेषज्ञ इसे तीसरी लहर की दस्तक मान रहे। ऐसे में आयुष मंत्रालय ने महामारी से लड़ने के लिए एक समग्र स्वास्थ्य नाम का दस्तावेज जारी किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस डॉक्यूमेंट में दी गई सिफारिशों के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि लोग इस महामारी के दौर में कैसे खुद को स्वस्थ रखें।
आयुष मंत्रालय के डॉक्यूमेंट में प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तिगत स्वास्थ्य के अलग-अलग पहलुओं पर जोर दिया गया है साथ ही आयुष पद्धति के माध्यम से समस्याओं के उपचार की चर्चा की गई है ताकि लोग इन्हें अपनाकर स्वस्थ जीवन जी सकें। हालांकि आयुष मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यह सभी उपाय कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत आते हैं। आयुष के नियमों का पालन करने के साथ-साथ मास्क, हैंड सेनीटाइजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग और टीकाकरण के साथ-साथ सही खानपान और अन्य हेल्थ केयर से जुड़े नियमों का अच्छी तरह से पालन किया जाना चाहिए।