Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दूध की मलाई ठंड के मौसम में है एक अचूक दवाई, जानें नया रिसर्च

अगर रोजाना 1 से 2 चम्मच दूध की मलाई का सेवन किया जाय तो यह हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

दूध की मलाई ठंड के मौसम में है एक अचूक दवाई, जानें नया रिसर्च
दूध की मलाई - मिल्क क्रीम। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 27, 2018 10:03 PM IST

दूध की मलाई क्या आप खाते हैं ? शहरी जीवन में रह रहे ज्यादातर लोगों का जवाब होगा, नहीं। शहरी जीवन जी रहे लोग अक्सर मलाई खाने से परहेज करते हैं तो कुछ लोगों को इसके स्वाद से दिक्कत होती है। कुछ लोगों को फैट से डर लगता है इसलिए मलाई खाने से परहेज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध की मलाई हेल्थ के लिए कितनी खास व फायदेमंद है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर ही मलाई का कोई साइड-इफेक्ट्स आते हैं। अगर रोजाना 1 से 2 चम्मच दूध की मलाई का सेवन किया जाय तो यह हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

एक शोध के अनुसार मलाई में मौजूद सैचुरेटेड फैट सेहत के लिए बहुत फायदा पहुंचाता है। दूध की मलाई खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्राल बेहतर होता है। हार्ट की बीमारियों के खतरे को भई यह कम करने में फायदेमंद है। लेकिन इसके सेवन में मात्रा का ख्याल हमेशा रखना होता है।

मलाई में लैक्टिक फर्मेंटेशन प्रोबायोटिक होता है जो आंतो से जुड़े रोगों को दूर करता है। साथ ही मलाई खाने से शरीर डिटॉक्स होता है। कई बार जोड़ो में होने वाले दर्द से भी निजात मिलती है। मलाई के सेवन से एसिड रिफ्ल्क्स में राहत मिलती है। रात में दो चम्मच मलाई खाने से एसिड की समस्या से आराम मिलता है। इससे अलावा एम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता में बढ़ावा होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

वहीं अगर जिम जाते हैं तो वर्कआउट से पहले एक काटोरी मलाई खाने से शरीर को भरपर प्रोटीन मिलता है। 50 ग्राम मलाई एनर्जी का अच्छा स्त्रोत है। वहीं ये कैल्शियम भी देता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये नाखूनो को भी मजबूत करता है। साथ ही प्रोटीन मसल्स के लिए फायदेमंद है।

About the Author

... Read More