मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता खुद को फिट रखने के लिए पीती हैं ये खास 'स्पोर्ट्स ड्रिंक्स', बताई इसकी खूबियां

55 वर्षीय मिलिंद सोमन की 29 वर्षीय पत्नी अंकिता कुंअर अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में हैं, क्योंकि अंकिता अपने फैन्स के लिए फिटनेस का कोई ना कोई मंत्र देती रहती हैं। उन्होंने अब नारियल पानी के बारे में भी पोस्ट किया है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 10, 2021 9:31 PM IST

आमतौर पर सेलेब्रिटीज की हर एक एक्टिविटी पर उनके फैन्स की नजर रहती है। उन्हें फॉलो करने वालों की कोई कमी नहीं है। वो अपने सोशल अकाउंट में कुछ भी डालते हैं, फैन्स उसको भी फॉलो करने लगते हैं। ठीक इसी तरह हम आज बात कर रहे हैं अंकिता कुंअर की। अंकिता हमेशा अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती दिख जाएंगी। इनको लाखों लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। 29 साल की अंकिता नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के लिए अपनी दिनचर्या से लेकर व्यायाम और अपनी डाईट सम्बंधित चीजों को साझा करती हैं। आज कल अंकिता गुहावटी की वादियों के बीच हैं। वो अपनी छुट्टियों में भी फैन्स के लिए हेल्थ सम्बंधित पोस्ट कर रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण है हाल फिलहाल में इंस्टाग्राम पर किया हुआ पोस्ट। जो नारियल की खासियत पर है।

अंकिता की तरह पोस्ट भी हेल्दी

अंकिता ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक फिटनेस मंत्र को साझा किया है। ये मंत्र ऐसी चीज के बारे में जो आपको अपने आस-पास बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा। उन्होंने एक स्पोर्ट्स ड्रिंक के बारे में पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक नारियल के साथ अपनी एक तस्वीर को साझा किया है। जिसमें उन्होंने नारियल पानी के फायदों के बारे में भी जानकारी दी है।

ख़ास है स्पोर्ट्स ड्रिंक

अंकिता कुंअर ने नारियल पानी को स्पोर्ट्स ड्रिंक बताया है। आगे उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, उन्हें ये ड्रिंक काफी पसंद है। अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो आपको इसे जरुर पीना चाहिए। क्योंकि इस ड्रिंक में ना सिर्फ स्वाद है, बल्कि कई चमत्कारी गुण भी है। इसलिए ये ड्रिंक बेहद खास है, और गर्मियों के दिनों में वर्कआउट के बाद इसे पीना, मतलब सारी थकान मिटाने के बराबर है।

नारियल है गुणों का खजाना

अंकिता कुंअर ने नारियल के साथ अपनी फोटो तो पोस्ट की ही है, साथ में उन्होंन नारियल के गुणों के बारे में भी अपने फैन्स से जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि, नारियल को पोटेशियम का बेहद अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और सबसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें नेचुरल मिठास होती है, जो सेहत को बिलकुल भी नुकसान नहीं पहुंचाती। आखिर में अंकिता ने ये भी लिखा है कि आप इसे रोड साइड से ही खरीदें।

ये तो था फिटनेस को लेकर अंकिता कोंवर का लेटेस्ट पोस्ट। जिसमें उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रिंक यानि नारियल के पानी के बारे में सारी जानकारी अपने फैन्स से साझा की है। अगर आप भी अंकिता कुंअर को फॉलो करते हैं और आप भी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा है, तो नारियल पानी पीना स्टार्ट कर दीजिये। इसके फायदे काफी है, जो आपको अंकिता अपने पोस्ट के माध्यम से पहले ही बता चुकी हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source