मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने रोड पर किया वृक्षासन योगासन, पति ने ऐसे किया रिएक्ट

हाल ही में अंकिता कुंअर ने सड़क के किनारे वृक्षासन करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। अंकिता ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन बधाई देते हुए ट्री पोज में इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 18, 2022 6:28 PM IST

अभिनेता मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कुंअर एक फिटनेस मॉडल हैं। अंकिता और मिलिंद एक पावर पैक्ड कपल है जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिट रहने के लिए वर्कआउट करने की इंटेंस वर्क आउट विडियोज से सभी को प्रेरित करते रहते हैं। अंकिता को कई अवसरों पर वर्कआउट करते देखा गया है। इन्हें ब्रेक लेते समय भी योग पोजीशन में अपनी मसल्स को आराम देते हुए देखा गया है। अंकिता को अपने पति मिलिंद के साथ कंपनी में वर्कआउट करने के साथ-साथ समुद्र किनारे वर्कआउट करते भी देखा जा चुका है। अंकिता खुद वर्क आउट करके फिट रहने की प्रेरणा देती है। कई बार अंकिता रनिंग करते समय भी अपने फैंस को मिलती हैं। यह अपने आप में ही एक फिटनेस प्रेरणा हैं।

अंकिता ने आज तक बहुत से योग आसन किए हैं ,लेकिन इस बार उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा पर अपनी इंस्टा फैमिली के लिए कुछ अलग करके दिखाया है जिससे उनके फैंस काफी खुश भी हुए हैं। हाल ही में अंकिता ने सड़क के किनारे वृक्षासन करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। अंकिता ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन बधाई देते हुए ट्री पोज में इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की। फोटो मे अंकिता ने प्यूमा इंडिया के काले रंग में फ्लोरल एथलीजर में अपने योग की पोजीशन में देखी गई ही।

उस पोस्ट पर सबसे अच्छा कॉमेंट उनके पति मिलिंद ने किया। मिलिंद ने अंकिता की तस्वीर पर ढेर सारी किस इमोजी कॉमेंट के रूप में सेंड करी। अंकिता की पोस्ट में "व्हाट यू थिंक, यू बिकम, व्हाट यू फील, यू अट्रैक्ट, व्हाट यू इमेजिन यू क्रिएट" अर्थात् आप जो सोचते हैं वहीं बन जाते हैं, आप जो महसूस करते हैं उसे ही आकर्षित करते हैं, आप जिसकी कल्पना करते हैं उसे ही हकीकत में बना पाते हैं, एक कैप्शन के रूप में लिखा था।

वृक्षासन से मिलने वाले फायदे

वृक्षासन कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह पैरों के स्नायुबंधन और टेंडन को मजबूत करने और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह बैलेंस में सुधार करने और कमर, ग्रोइन, कूल्हों और पेल्विस को स्थिरता प्रदान करने में भी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source