Milind Soman Fitness: मिलिंद सोमन ने 3 घंटे में चलाई 80 km साइकिल, आप भी ले सकते हैं प्रेरणा

एक्टर मिलिंद सोमन आए दिन नए-नए फिटनेस गोल सेट करते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने 3 घंटे में 80 किलोमीटर साइकल चलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 25, 2021 5:44 PM IST

फिटनेस मॉडल व एक्टर मिलिंद सोमन ने केवल 3 घंटे और 15 मिनट में 80 किलोमीटर साइकिल चला कर एक बार फिर फिटनेस गोल को थोड़ा और ऊपर कर दिया है। अगर आप भी सर्दियों के कारण बहुत आलसी हो गए हैं तो केवल एक बार मिलिंद की उपलब्धियों के बारे में पढ़ें, आपको वर्क आउट करने की और फिट रहने की तुरंत मोटिवेशन मिलेगी। अगर आप घर में वर्क आउट करना पसंद नहीं करते हैं तो घर के कोने में रखी साइकिल को बाहर निकालें और निकल पड़ें सैर पर।

यह खबर मिलिंद के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा पता चली है, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साइकिल के साथ पोज करते हुए दो फोटो पोस्ट की। साइक्लिंग करने के दौरान उन्होंने काले रंग की एक कैजुअल और राउंड नेक टी शर्ट पहनी थी और इसके साथ काले साइक्लिंग शॉर्ट्स को ही पेयर किया था। अपने काले हेलमेट और चश्मों के द्वारा उन्होंने अपना या साइकिल चलाने वाला आउटफिट पूरा किया।

साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस सुबह मैंने 3 घंटे 15 मिनट में अपने दोस्त के साथ 80 km साइकिल चलाई। साथ ही उन्होंने धीरे बोंतरा नाम के दोस्त को मेंशन भी किया। उन्होंने अपनी पिछले साइकिलिंग रिकॉर्ड के बारे में भी साझा करते हुए कहा कि पिछली साइकिल राइड 65 किलोमीटर कश्मीर में की थी और उससे पहले की राइड चार साल पहले थी।

मिलिंद ने लिखा कि वह साइकिल तो कभी कभी चलाते हैं लेकिन इसके अलावा भी हर रोज थोड़ी देर के लिए अन्य एक्सरसाइज भी करते हैं ताकि खुद को फिट रख सकें और इस बोरियत को खत्म किया जा सके। साथ में उन्होंने लिखा की वह भविष्य में और अधिक लंबी राइड भी करने वाले हैं। जो मैंने पहले कभी नहीं किया है वह देखने के लिए साथ ही बने रहिए।

आप भी कर सकते हैं साइक्लिंग

मिलिंद सोमन की उम्र 56 साल है और इस उम्र में भी वह अपने आप को फिट रखने के लिए इतना सारा वर्क आउट करते रहते हैं। इनकी इस राइड से आप को मोटिवेशन जरूर मिली होगी और अगर ऐसा हुआ है तो आपको आज से ही वर्क आउट करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आप को दो लाभ मिल सकते हैं, आप स्वस्थ और फिट रहेंगे और इन दिनों की बोरिंग जिंदगी में भी आपके पास समय व्यतीत करने के लिए काम मिल जायेगा।

केवल साइक्लिंग ही नहीं बल्कि रोजाना सुबह उठ कर लगभग आधे घंटे तक वर्क आउट जरूर करें। आप चाहें तो कार्डियो वर्कआउट को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान हमारी डाइट थोड़ी हैवी हो जाती है लेकिन अगर आप साथ में एक्सरसाइज करेंगे तो सब कुछ बैलेंस होता रहेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source