Vocal Cord Surgery: माईली सायरस ने करवाई वोकल कॉर्ड सर्जरी, गाना गाने से करना होगा परहेज

पिछले महीने टॉन्सिलिटिस के चलते माईली अस्पताल में भर्ती हुई थीं और तब उन्हें अपने वोकल कॉर्ड (Vocal Cord Surgery) में कुछ खराबी होने का पता लगा, जिससे वह कई सालों से अंजान थीं।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : November 10, 2019 4:00 PM IST

गायिका माईली सायरस (Miley Cyrus Surgery)  ने अभी कुछ दिन पहले ही अपने वोकल कॉर्ड (Vocal Cord Surgery) का सर्जरी करवाया है और फिलहाल अपनी आवाज को विराम देकर वह इस स्थिति से उबरने की कोशिश कर रही हैं। पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कई सूत्रों ने बताया है कि माईली अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। (Miley Cyrus Surgery)

टॉन्सिलिटिस के चलते माईली अस्पताल में भर्ती हुई थीं:

पिछले महीने टॉन्सिलिटिस के चलते माईली अस्पताल में भर्ती हुई थीं और तब उन्हें अपने वोकल कॉर्ड (Vocal Cord Surgery) में कुछ खराबी होने का पता लगा, जिससे वह कई सालों से अंजान थीं।(Miley Cyrus Surgery)

मिली जानकारी के मुताबिक, "इस बारे में जानने के बाद, सायरस को बताया गया कि इस साल के खत्म होने तक उन्हें सर्जरी करवाने की आवश्यकता है और सर्जरी के बाद ठीक होने की प्रक्रिया में उन्हें कुछ हफ्ते चुप्पी साधने की जरूरत भी पड़ सकती है।"

अब ऐसे में माईली को रिकॉर्डिग और परफॉर्मिग से कुछ दिनों दूरी रहना होगा।

इस बीच माईली के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह जल्दी ठीक हो रही हैं और शायद अगले साल की शुरुआत में ही अपनी वापसी कर सकती हैं। (Miley Cyrus Surgery)

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बार-बार होता है सिर दर्द या गला ख़राब? घर में ही मौजूद है उनके ये 5 इलाज़!

क्या है टॉन्सिलिटिस :

गले में मौजूद लिम्फ नोड्स में सूजन होने से टॉन्सिलिटिस की समस्या होती है। सर्दियों के मौसम में टॉन्सिलिटिस की समस्या काफी देखी जाती है। खासकर बच्चों में यह परेशानी अक्सर होती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें गले में दर्द, सिरदर्द , बुखार जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसके अलावा खाने और पानी पीते समय, कुछ निगलने में परेशानी होती है। इन समस्याओं को टॉन्सिलिटिस के प्रमुख लक्षण माना जाता है।

यह भी पढ़ें- आयरन से भरपूर हेल्दी स्नैक है पालक से बनी यह रेसिपी- स्टीम्ड पालक वड़ा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source