... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 24, 2019 2:17 PM IST
Image credits by: अगर आप भी दोपहर के समय बस कुछ चाय-कॉफी या स्नैक्स से काम चला रहे हैं तो आप अपनी सेहत को जोखिम में डाल रहे हैं, इस समय लिया गया आहार आपके स्वास्थ्य की दिशा निर्धारित कर सकता है। © Shutterstock
हम सभी जानते हैं कि ब्रेकफास्ट हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पर मौजूदा भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद ही कोई हो जो इत्मीनान से सेहतमंद नाश्ता कर पाता हो। ज्यादातर लोग टोस्ट या ब्रेड को ही जैसे-तैसे निगल कर दौड़ लेते हैं। उस पर बच्चे तो कई बार टिफिन भी वापस ले आते हैं। तो अब जरूरत बचती है दोपहर के भोजन की।
यह भी पढ़ें - विटामिन ओर कैल्शियम ही नहीं, हड्डियों के लिए फास्फोरस भी है जरूरी
अगर इस समय आप सिर्फ चाय-कॉफी या किसी भी तरह के स्नैक्स से काम चला रहे हैं तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। असल में दोपहर का भोजन ही आपकी सेहत की दिशा निर्धारित करता है। तो आइए जानें कि कैसा हो दोपहर का भोजन जो आपकी ब्रेकफास्ट में रह गई पोषण की कमी को भी पूरा कर दे।
यह भी पढ़ेें – अगर बढ़ने लगा है कॉलेस्ट्रॉल तो समझें क्या खाएं और क्या नहीं
ऐसा हो दोपहर का भोजन
रोटी या चावल – सुबह की भागदौड़ से अलग यह आराम से खाना खाने का वक्त होता है। आप चाहें घर पर लंच ले या ऑफिस में इस समय आप अपने वजन और भूख के अनुसार रोटी या चावल की मात्रा का चुनाव करें। बच्चों के लिए जहां एक से दो चपाती जरूरी हैं, वहीं वयस्क के लिए दो से तीन सामान्य आकार की चपाती होनी चाहिए। आप चाहें तो अपने लिए चावल का भी चुनाव कर सकते हैं। वैसे विशेषज्ञ दोनों को साथ खाने की सलाह देते हैं ताकि आपको रोटी और चावल दोनों का पोषण मिल सके।
यह भी पढ़ें - इन खास कारणों से अपने आहार में जरूर शामिल करें मूंग की दाल
दाल करें शामिल - आप दोपहर में दाल जरूर ले सकते हैं। दोपहर के समय आप किसी भी तरह की दाल का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि इस समय भूख भी खुलकर लगती है और आपके पास उसे पचाने का भी पर्याप्त समय होता है। जिन दालों से आपको गैस की समस्या का डर है उनके लिए जरूरी है कि लहसुन और हींग जैसे मसाले उसमें शामिल करें।
यह भी पढ़ें- भूख लगातार हो रही है कम, तो डायट में शामिल करें यह हरी सब्जी
हरी सब्जियां - हल्के तड़के के साथ आप हरी सब्जियां जरूर लें। अब आपको पसंद हो या नहीं किन्तु हरी सब्जियां इंसान को जरूर खानी चाहिए। मौसमी सब्जियां सेहत के लिए पोषण का सबसे बढि़या स्रोत हैं।
यह भी पढ़ें - बदलते मौसम में पेट हो रहा है गड़बड़, तो आजमाएं ये रेसिपी
दही या छाछ - दोपहर के भोजन में आप अपने स्वाद के अनुसार दही या छाछ जरूर शामिल करें, यह मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं।
सलाद देगा पोषण – कच्ची प्याज हो, गाजर, मूली, चुकंदर या खीरा-ककड़ी, सलाद आपके बचे हुए पोषण का पूरा करेगा। अगर आप खाना चाहे तो कच्चा टमाटर भी सलाद में शामिल कर सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप नींबू और हरा धनिया सलाद में शामिल करें इससे सर्दी और गर्मी दोनों तरह के मौसम में इम्यूनिटी बेहतर रहती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.