Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मीटू अभियान के तहत सामने आयी एक और अभिनेत्री, कहा 14 साल की उम्र में हुआ था रेप

सोमी ने कहा, "यह आपका सच है और सच बोलने से कभी डरिए नहीं। इस मौके को व्यर्थ में मत जाने दीजिए।"

मीटू अभियान के तहत सामने आयी एक और अभिनेत्री, कहा 14 साल की उम्र में हुआ था रेप

Written by Editorial Team |Published : October 16, 2018 4:03 PM IST

अभिनेत्री सोमी अली ने कहा है कि जब वह बच्ची और किशोरी थी तब वह यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म का शिकार हुई थीं। उन्होंने ऐसी ही तकलीफों से गुजरने वाली अन्य महिलाओं से भी आगे आकर यौन शोषण के खिलाफ 'मीटू' मुहिम से जुड़ने की अपील की।

सोमी अली ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "पांच साल की उम्र में मेरा यौन उत्पीड़न हुआ और 14 वर्ष की उम्र में मेरे साथ दुष्कर्म हुआ। मैं उन सभी को सलाम करना चाहूंगी जिन्होंने अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं के बारे में बोला और जिन्होंने बोलने का फैसला किया है। मैं समझती हूं कि यह करना बहुत मुश्किल है क्योंकि मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है और मुझे इससे जुड़ी बात साझा करने में बहुत लंबा समय लगा।"

View this post on Instagram

As a survivor of sexual abuse at the age of 5 and rape at 14, I would like to salute all those that have spoken up and plan on doing so. I know it is very difficult to do it because I have been there and it took me many years to be able to talk about it. It takes immense amount of courage to share this with the world. It’s even harder when you tell those that are close to you and they are supposed to protect you, yet they do nothing. I have been there too and it hurts like hell. But I want these survivors to know it is truly liberating and completely worth it. Do not let the nonbelievers stop you. This is your truth. Do not ever be afraid to speak your truth. Do not let this opportunity pass you. This is a moment that has been long overdue for all of us. This is your chance to be heard and finally obtain justice. I believe you. . . . . #metoo #ibelieveyou #somyali #speakup #shoutitout #iamwithyou #survivors #truth #takeastand #staystrong #wecandoit #justice #longoverdue #pakistan #india #bollywood

A post shared by Somy Ali (@realsomyali) on

Also Read

More News

पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाली सोमी ने 2015 में अपनी आत्मकथा में पहली बार यौन उत्पीड़न के बारे में बोला। सोमी ने 1990 की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन कुछ वर्षो बाद वह अमेरिका के शहर फ्लोरिडा चली गईं जहां उन्होंने 'नो मोर टीयर्स' नामक एनजीओ की स्थापना की।

सोमी ने कहा, "यह आपका सच है और सच बोलने से कभी डरिए नहीं। इस मौके को व्यर्थ में मत जाने दीजिए। इस अवसर का हम सभी को लंबे समय से इंतजार था। आपके पास यह मौका है कि आपकी बात सुनी जाए और आपको न्याय मिले। मुझे आप पर पूरा विश्वास है।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सोमी ने कहा, "यह तब और भी मुश्किल हो जाता है जब आपके आसपास मौजूद वे लोग भी आपकी मदद न करें जिन पर आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है और इसकी तकलीफ को बयान करना मुश्किल है। लेकिन मैं चाहती हूं कि ऐसी घटनाओं से गुजरने वाले लोग इस बात को जानें कि इसके बारे में खुलकर बोलने से आजादी मिलती है और ऐसा करना सही है।"

About the Author

... Read More