... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 20, 2020 3:09 PM IST
Mental health Forestry and building works beneficial for stroke and depression patients in hindi
Mental health: मानसिक स्वास्थ्य रोगियों के लिए वानिकी और भवन निर्माण (Forestry and building works) जैसे कार्य लाभदायक हो सकते हैं. डिप्रेशन और स्ट्रोक (Stroke and depression) की वजह से मानसिक रोग के शिकार इंसानों में वानिकी (Gower forestry) और भवन निर्माण का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. स्ट्रोक के कारण जो लोग लकवा के शिकार हो जाते हैं उनके लिए भी वानिकी और भवन निर्माण जैसे कार्य लाभदायक हो सकते हैं. यह सारी बातें स्वानसी विश्वविद्यालय (Swansea University Research) के शोधकार्ताओं द्वारा कही गयी हैं. मेंटल हेल्थ पर आधारित यह शोध मेंटल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित किया गया है.
शोधकर्ताओं का मानना है कि वानिकी और भवन निर्माण जैसे कार्य लोगों को बाहरी अनुभव प्रदान करता है. यह लोगों के मानसिकता पर असर डालता है और उनके काम पर लौटने की इच्छा को मजबूत करता है. Mental Health: मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए ऐसे करें एक्सरसाइज.
इस शोध में कई ऐसे लोग शामिल थे जो स्ट्रोक की वजह से लकवा ग्रस्त हो चुके थे. लेकिन डाउन टू अर्थ के वानिकी और भवन निर्माण में शामिल होकर सक्षम महसूस करने लगे थे. अब उनमें काम करने की क्षमता का विकास होने लगा है.
डिप्रेशन के शिकार लोग भी इस कार्य में जुड़े थे और उनके मानसिक स्तर पर काफी सुधार देखने को मिला है. डिप्रेशन के शिकार लोगों यह सकारात्मकता का संचार करने में मददगार है.
Mental disorder Agoraphobia : भीड़ से लगता है डर, तो हो सकती है यह समस्या.
इस क्षेत्र में काम करने वाले लोग मानते हैं कि आने वाले समय में यह पद्धति मानसिक रोगियों के लिए एक बेहतर उपचार माध्यम बन सकता है. यह पारंपरिक मानसिक इलाज की पद्धति में एक और माध्यम को जोड़ सकता है.
स्वानसी विश्वविद्यालन (Swansea University) के मनोवैज्ञानिक जेसन डेविस के अनुसार ''यह बहुत ही रोमांचक पहला कदम है. यह मानसिक रोगियों और स्ट्रोक रोगियों में पारंपरिक इलाज से अधिक स्थायी प्रभाव देने वाला है.''