
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 26, 2020 11:43 AM IST
गार्डनिंग से मानसिक सेहत को होने वाले फायदे।
Mental Health benefits of gardening: रिसर्च में यह बात साबित हुआ है कि पेड़-पौधों के आसपास वक्त बिताने से शरीर और मन (Mental Health) दोनों को फायदा होता है। हम सभी पेड़ों की छांव में ताज़ी खुली हवा में सांस लेकर अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन खुशहाल बनाने और सूकून दिलाने के अलावा पेड़-पौधे और भी तरीकों से मेंटल हेल्थ यानि मानसिक सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसीलिए, जो लोग बागवानी यानि गार्डनिंग का शौक रखते हैं। उन्हें, इन तरीकों से फायदा पहुंचता है। (Mental Health benefits of gardening in hindi)
भला हरे-भरे पौधों के बीच रहने से किसे याद आएगा कि ऑफिस में काम की कितनी टेंशन है या घर में पैसों की कितनी तंगी है, है ना? साइंटिफिक रिसर्च भी इस बात को साबित करते हैं कि बागवानी से तनाव कम होता है। धूप, मिट्टी और हरियाली दिमाग को शांत करने और फोकस बढ़ाने में सहायता करते हैं। जिससे, लोग परेशानियों को भूल जाते हैं और उन्हें तनाव से राहत(stress management) मिलती है। इससे, डिप्रेशन (depression) जैसी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स से उबरने में भी मदद होती है।
Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते
संयम रखना और स्थिति को स्वीकार करना (Practicing Acceptance) भागदौड़ भरी ज़िदगी में बहुत मुश्किल काम है। लेकिन, गार्डनिंग करते समय यह गुण लोगों में आ जाता है। बाग-बगीचे में समय बिताने वाले लोग, यह सीख लेते हैं कि किसी चीज़ के लिए जल्दबाज़ी करना ठीक नहीं। जैसा कि, हड़बड़ाहट और बेचैनी की एक बड़ी वजह यही है कि हम चीज़ों या स्थितियों को उसके प्राकृतिक रूप में स्वीकार नहीं कर पाते। इसीलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि गार्डनिंग करने से एंक्जायटी यानि बेचैनी ( anxiety) से भी राहत मिलती है।
जैसा कि पेड़-पौधे रोपने, उनकी कटाई-छंटाई और पानी देने जैसे कामों में शरीर को मेहनत करनी पड़ती है। इसीलिए, गार्डनिंग फिज़िकल एक्सरसाइज़ करने में भी मदद करती है। इससे, हाथों, पेट, पीठ और पैरों की मांसपेशियों की एक्सरसाइज़ होती है। जिससे, इन हिस्सों को टोनअप करने में भी सहायता होती है और कैलोरी बर्न करने का काम भी आसानी से हो जाता है। साथ ही एक्सरसाइज़ से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। जब, शरीर के अन्य हिस्सों के साथ दिमाग की तरफ भी रक्त का संचार बढ़ता है। तो, उससे तनाव और चिंता जैसी भावनाएं कम होती हैं। (Mental Health benefits of gardening )