माहवारी : बुरी नहीं, एक विशेष बात है

कनॉट प्लेस में मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य पर निकाली गई पैड यात्रा में लोगों ने किया माहवारी पर खुलकर बोलने का ऐलान।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 6, 2019 5:21 PM IST

माहवारी दुनिया की  पूरी आबादी यानी स्‍त्री और पुरुष दोनों के लिए एक सच्चाई है पर फिर भी इसे गुप्त रखा जाता है। कोई इसके बारे में यदि चर्चा भी करता है तो एक झिझक के साथ। महिलाओं के शरीर में होने वाली इस स्वाभाविक प्रक्रिया को कई नाम दिए गए जैसे कि “Period” जो हमारे समाज में शर्म के साथ जुड़ा हुआ शब्द है। माहवारी के दौरान महिलाओं या लड़कियों के जीवन में होने वाली चुनौतियों को समझते हुए दिल्ली की एक गैर सरकारी संगठन 'सच्ची सहेली' ने इस शर्म को ख़त्म करने का प्रण लिया। यह गैर सरकारी संगठन 'मासिक धर्म' की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता और शिक्षा फ़ैलाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें - लाइटर पीरियड से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्‍खे करेंगे मदद

पैड यात्रा

इस गैर सरकारी संगठन ने एक अद्वितीय मासिक धर्म थीम पर आधारित फ़ेस्ट 'Period Fest 19' & Pad Yatra' का आयोजन किया। एक सन्देश 'घबराहट से आत्मविश्वास की ओर, माहवारी के बारे में शिक्षा सब कुछ बदल सकती है' के साथ 'सच्ची सहेली' ने माहवारी के बारे में चर्चा को एक खुले मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह जागरूकता आयोजन सेंट्रल पार्क, राजीव चौक, नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ।

यह भी पढ़ें – बार-बार भूल जाती हैं पीरियड्स की डेट, तो ये एप करेंगे आपकी मदद

मासिक धर्म का उत्‍सव

यह उत्सव विभिन्न भागों में विभाजित था जिनका मुख्य उद्देश्य माहवारी प्रबंधन, महिला स्वास्थय, यौन और प्रजनन स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करना था। ‘पैड यात्रा’ (Pad Yatra)  रैली जिसमें स्कूली बच्चे काफ़ी बड़ी संख्या में शामिल थे, का आयोजन "इनर सर्किल" पर किया गया जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि माहवारी जैसे विषय पर चुप्पी टूटनी चाहिए। रैली को दिल्ली के उप - मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 'Pad' के आकार की तख्तियों पर लिखे हुए नारों के साथ रैली निकलते हुए स्कूली बच्चों ने कनॉट प्लेस के "इनर सर्किल" को जीवंत कर दिया।

period-fest2 ‘पैड यात्रा’ (Pad Yatra)  रैली जिसमें स्कूली बच्चे काफ़ी बड़ी संख्या में शामिल थे, का आयोजन "इनर सर्किल" पर किया गया जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि माहवारी जैसे विषय पर चुप्पी टूटनी चाहिए। © सच्‍ची सहेली

इस उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों जैसे 'Pad' क्षेत्र में लोगों को माहवारी प्रबंधन के कई तरीकों से रूबरू करवाना, स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में विशेषज्ञों द्वारा PCOD महावारी आदि से सम्बन्धी कई प्रकार की जिज्ञासाओं के उत्तर दिए गए। "Haiyya"  नामक गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित युवाओं और महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें किशोरावस्‍था और यौन स्‍वास्‍थ्‍य सम्बन्धी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें – ज्‍यादा लिया तनाव, तो बढ़ जाता है अर्ली मीनोपॉज का जोखिम

मनोरंजन में संदेश

इस अवसर पर कला क्षेत्र से सम्बंधित बहुत से कलाकारों ने इस महत्‍वपूर्ण विषय से सम्बंधित अपनी चित्रकारिता का प्रदर्शन किया और 'Fun Zone' में उपस्थित बच्चों और बड़ों को एक साथ इस विषय पर अपने साथ जुड़ने के लिए आकर्षित किया। मंच पर दिल्ली सरकार के स्कूलों और NDMC के स्कूलों सहित प्राइवेट स्कूलों ने विभिन्न प्रकार से उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतिभाशाली 'अस्मिता थिएटर ग्रुप' ने भी दर्शकों के लिए एक ज्ञानवर्धक 'नुक्कड़ नाटक' प्रस्तुत किया।

बदलाव लाएंगे बच्‍चे 

उद्घाटन सत्र में बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने लोगों को सम्बोधित किया की बच्चों की ये एनर्जी एक दिन ज़रूर बदलाव लाएगी। इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर उपस्थित NDMC की सचिव माननीय रश्मि सिंह ने भी अपने विचार रखे। 'सच्ची सहेली' की डायरेक्टर डॉक्टर सुरभि सिंह ने भी उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया और कहा कि  'मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज यहां से घर वापस जाते हुए प्रत्येक लड़की अपनी माहवारी पर शर्मिंदा होने के बजाय उस प्रक्रिया का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करेगी जो उसे इस संसार में सबसे अलग बना देती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source