
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 20, 2023 7:35 AM IST
Kerala Govt Announce Menstrual Leave For Student: केरल राज्य सरकार की तरफ से घोषणा की गयी है कि हायर स्टडीज डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाली सभी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली फीमेल स्टुडेंट्स या छात्राओं को अब पीरियड्स के दौरान छुट्टी मिल सकेगी।
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू (R. Bindu, higher studies minister, Kerala state) ने ऐलान किया कि, सरकारी डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों और यूनिवर्सिटीज में यह नियम लागू किया जाया। बता दें कि इससे पहले कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी) में पढ़ने वाली लड़कियों को पीरियड्स लीव देने का निर्णय लिया गया था। अब इसी को देखते हुए राज्य की अन्य यूनिवर्सिटीज में भी यह नियम लागू किया जाएगा। (Menstrual Leave Announced In Kerala In Hindi)
समाचार एंजेसियों की रिपोर्ट के अनुसार, आर बिंदु ने कहा कि, "SFI की अगुवाई में स्टुडेंट यूनियन द्वारा लम्बे समय से इस बारे में मांग की जा रही थी कि छात्राओं को हर महीने पीरियड्स के दौरान छुट्टियां दी जाएं। राज्य सरकार पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को महसूस होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए राज्य की सभी यूनिवर्सिटीज में महिला छात्राओं को छुट्टी देने के नियम को लागू करने के बारे में विचार कर रही है।"
बता दें कि, कुछ समय पहले ही कोचीन स्थित CUSAT की तरफ से यह घोषणा की गयी थी कि पीरियड्स के दौरान महिला स्टुडेंस अगर छुट्टी लेती हैं तो उन्हें कम अटेंडेस की वजह से ब्लैकलिस्ट नहीं किया जाएगा या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। महिला स्टुडेंट्स को हर सेमिस्टर में अटेंडेस में 2% छूट देने का फैसला किया गया था। वहीं, अब इसे ही देखते हुए केरल राज्य सरकार ने अन्य कई यूनिवर्सिटीज में भी महिला स्टुडेंट्स को भी पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने का फैसला किया है।
बता दें कि, सीयूएसएटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 4 हजार से अधिक महिला स्टुडेंट्स पढ़ती हैं और कोचीन यूनिवर्सिटी ने अपनी छात्राओं को पीरियड लीवदेने की शुरूआत की थी।