... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 29, 2018 11:04 AM IST
Image credits by: फिट व जवां रहने के टिप्स। ©Shutterstock.
फिट रहना और खूबसूरत दिखना कौन नहीं चाहता लेकिन उम्र भी अपना असर जरूर दिखाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स हैं जो उम्र के असर को भी कम कर देते हैं। उम्र का असर आपके चेहरे और शरीर पर कम दिखे इसके लिए आपको कुछ कामों पर विशेष ध्यान देना होगा। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का पता चला है कि उम्र के असर को कम करने में दौड़ना सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। दौड़ने के अलावा तैरना और साइकल चालाना भी आपकी बढ़ती उम्र पर रोक लगाने का काम करता है। व्यायाम के अलावा डेली लाइफ में कुछ और भी टिप्स हम यहां आपको दे रहे हैं जो आपकी बढ़ती उम्र को कम करने में कारगर हैं। ये भी पढ़ेंः हमेशा फिट और जवां रहने के लिए ये 3 एक्सरसाइज हैं सबसे बेहतर।
एक्सरसाइज़ कौन सी करें.....जितनी ज़्यादा फिजि़कल एक्टिविटी बढ़ाएंगे, उतना आप फिट व एनर्जेटिक दिखेंगे। इसके लिए रोज़ाना एक्सरसाइज़ करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा और चेहरे की चमक भी बरकरार रहेगी। रोज़ाना 30-45 मिनट की एक्सरसाइज़ न सिर्फ वज़न कम करने में सहायक होती है, बल्कि आपको चुस्त-दुरुस्त बनाती है, इम्युनिटी बढ़ाती है और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है। ये भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज को कब करना चाहिए एक्सरसाइज ?
स्किन का ख्यालः उम्र बढऩे का सबसे पहला असर आंखों और चेहरे पर ही दिखता है। ऐसे में ज़रूरत है, उसकी एक्स्ट्रा केयर की। चेहरे को रोज़ाना फेस वॉश से धोएं। इसके बाद मॉयस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं तो इसे हटाने के लिए अंडर आईक्रीम का इस्तेमाल करें।
चेहरे के बालः अगर चेहरे पर ज्य़ादा बाल हैं तो रोज़ाना शेविंग करें। चेहरे को क्लीन सेव कर फ्रेंच कट रखें। इससे बीयर्ड लुक भी मिलेगा और आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। आईब्रोज़ पर घने बाल हैं तो थ्रेडिंग करवाएं या घर में ही प्लकर से एक्स्ट्रा बालों को हटा लें।
दांतों का ख्यालः चेहरे की क्लीनिंग और स्टाइलिश हेयर कट के साथ ही दांतों का खयाल रखना भी जरूरी है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम ब्रश करने के अलावा कभी-कभी माउथ वॉश का भी इस्तेमाल करें। खाने के बाद मुंह को अच्छी तरह साफ करें। मस्टर्ड ऑयल में नमक मिलाकर मसूड़ों की सफाई करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.