ग्रीन मेडिटेरियन डायट है हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद, स्टडी में किया गया दावा

एक हालिया रिसर्च में दावा किया गया है कि ग्रीन मेडिटेरेनियन डायट (Green Mediterranean Diet) स्ट्रोक और हार्ट डिज़िज़ेज़ का ख़तरा कम करती है। खासकर, पुरुषों में इसका प्रभाव बहुत ही सकारात्मक दिखायी पड़ा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 30, 2020 4:01 PM IST

Green Mediterranean Diet: मेडिटेरेनियन डायट एक प्लांट-बेस्ड डायट प्लान है। हाल के कुछ वर्षों में इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। मेडिटेरेनियन डायट को ना केवल वेट लॉस के लिए एक अच्छा तरीका ( Mediterranean Diet Benefits) माना जाता है बल्कि, इस डायट की मदद से दिल को भी कई बीमारियों से बचाना आसान होता है। एक हालिया रिसर्च में दावा किया गया है कि ग्रीन मेडिटेरेनियन डायट (Green Mediterranean Diet) स्ट्रोक और हार्ट डिज़िज़ेज़ का ख़तरा कम करती है। खासकर, पुरुषों में इसका प्रभाव बहुत ही सकारात्मक दिखायी पड़ा।

ग्रीन मेडिटेरियन डायट है हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

यह रिसर्च जर्नल हार्ट में प्रकाशित की गयी थी। दरअसल, ग्रीन मेडिटेरेनियन डायट में रेड मीट या पोल्ट्री (चिकन, अंडा) की मात्रा बहुत ही कम होती है। साथ ही इनमें सब्ज़ियों हेल्दी फैट्स और हर्ब्स को शामिल किया जाता है। जो नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसीलिए, यह कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से दिल को सुरक्षित रखने के लिहाज से बेहतर माना जाता है। इसे कोरोनरी हार्ट डिज़िज़ेज़ से बचाव के लिहाज से एक बड़ी मदद के तौर पर देखा जा रहा है। (Mediterranean Diet Benefits)

शोधकर्ता यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि क्या अधिक सब्ज़ियों वाली डायट से सेहत को अधिक फायदे होते हैं। इस रिसर्च के लिए 294 ऐसे लोगों को चुना गया जिनका वजन अधिक था। इनमें, से कुछ लोग हमेशा बैठकर काम करते रहते थे और कुछ थोड़ी शारीरिक गतिविधियों को समय देते थे। सभी प्रतिभागियों की उम्र 51 वर्ष से कम थी। इन लोगों को 3 अलग-अलग समूहों में बांटा गया। 6 महीने तक चली इस रिसर्च के अंतर में कुछ इस तरह के परिणाम सामने आए-

  • रिसर्च के अनुसार  ग्रीन मेडिटेरियन डायट लेने वाले लोगों में 6 किलो तक वेट लॉस होते देखा गया।
  • जबकि, साधारण मेडिटेरियन डायट खाने वाले लोगों में 5.4 किलो और अन्य प्रकार की हेल्दी डायट 1.5 किलो तक वजन कम हुआ।
  • इसी तरह ग्रीन मेड डायट खाने वाले लोगों में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और मेटाबॉलिक बीमारियों का खतरा भी कम देखा गया।
  • इन लोगों में ब्लड प्रेशर, इंसुलिन रेज़िस्टेंस, इंफ्लेमेशन, जैसी समस्याओं का खतरा कम दिखा।
  • सी-प्रोटीन, जो कि कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की एक बड़ी वजह है उसका भी रिस्क ग्रीन मेडिटेरियन डायट लेने वालों में कम ही दिखा।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source