... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 25, 2018 11:48 AM IST
अक्सर लोग कहते हैं कि तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और व्यायाम करना जरूरी है। इसके तमाम फायदों के बावजूद हम सब इसे अमल में नहीं ला पाते हैं। रटगर्स यूनिवर्सिटी में हुए एक नए रिसर्च ने यह दावा किया है कि यौन उत्पीड़न के बाद पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की शिकार महिलाओं को नकारात्मक विचारों से निकलने में मेडिटेशन और एरोबिक व्यायाम फायदा पुहंचाता है।
फ्रंटियर्स इन न्यूरोसाइंस में प्रकाशित इस रिसर्च में पाया गया कि हप्ते में दो दिन लगभग एक घंटा मेडिटेशन और एरोबिक एक्सरसाइज करने पर यौन उत्पीड़न के छह सप्ताह के बाद पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर की शिकार हुई महिलाओं में नकारात्मक विचारों में काफी कमी देखी गई।
इस रिसर्च में 18-32 वर्ष के मध्य आयु वाली 100 महिलाओं को शामिल किया गया था, जिनमें लगभग एक-तिहाई महिलाओं ने यौन हिंसा का अनुभव किया था। इस अध्ययन को चार समूहों में बंटा गया था। एक समूह ने मेडिटेशन और एरोबिक व्यायाम किया और दूसरे समूह ने सिर्फ मेडिटेशन किया। तीसरे समूह ने केवल एरोबिक व्यायाम किया और चौथे समूह ने न तो मेडिटेशन किया और न ही व्यायाम।
शोधकर्ता ट्रेसी शोर कहती हैं कि अक्सर युद्ध से लौटने वाले सैनिकों में भी PTSD के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन विशेष रूप से जिन लोगों पर यौन हमला किया जाता है या जो लोग हिंसा के शिकार होते हैं, उन्हें PTSD के इलाज की ज्यादा आवश्यकता होती है।
ट्रेसी शोर यह भी बताती हैं कि यौन उत्पीड़न की शिकार हुई कई महिलाओं में PTSD के लक्षण नहीं नजर आते हैं, लेकिन फिर भी उनके साथ होने वाली घटना से संबंधित कोई न कोई लक्षण जरूर नजर आता है।
शोर कहती हैं कि #MeToo आंदोलन और अन्य प्लेटफॉर्म्स ने महिलाओं को यौन उत्पीड़न और हमले की कहानियों को बताने का अवसर प्रदान किया है। तो हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें इन अनुभवों से ठीक होने में मदद करने के लिए नए तरीके भी प्रदान करें।
उनके अनुसार, इस प्रशिक्षण को सबके लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए, क्योंकि यह सीखना आसान है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है और वास्तव में यह काम करता है।
स्रोत:ANI.
चित्रस्रोत:Shutterstock.