दुनियाभर में बढ़े खसरा के मामले कई गुना, इस उम्र के बच्चों को है इस बीमारी का सबसे ज्यादा रिस्क

भारत में भी खसरा (Measles cases in India) के मामले हमेशा से एक चिंता का विषय रहे हैं। साल 2023 में भी खसरा के मामले भारत में अधिक देखे गए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 23, 2024 11:46 AM IST

Measles cases worldwide: विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल यानि साल 2023 में दुनियाभर में खसरा के मामलों में 79 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि खसरा या मीज़ल्स एक प्रकार का संक्रामक बुखार है, जो बच्चों में अधिक होता है। मीजल्स सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति के फेफड़ों पर हमला करता है। इसीलिए इसे एक गम्भीर रोग माना जाता है। वहीं, भारत में भी खसरा (Measles cases in India) के मामले हमेशा से एक चिंता का विषय रहे हैं। साल 2023 में भी खसरा के मामले भारत में अधिक देखे गए।

क्यों होती है खसरा की बीमारी?

खसरा हवा के जरिए फैलने वाली एक बीमारी है।  यह बच्चों में आसानी से एक-दूसरे तक फैल सकती है। शरीर से निकलनेवाले लिक्विड्स जैसे लार या सलाइवा के माध्यम से भी खसरा तेजी से फैल सकता है। इसी तरह छींकने और खांसने से हवा में फैली छोटी बूंदों से भी खसरा के वायरस एक-दूसरे तक फैल सकते हैं। खसरा होने पर इस तरह के लक्षणदिखायी दे सकते हैं-

  • खांसी
  • बुखार
  • आंखों का रंग लाल होना

क्या कहती है WHO की रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी कि जिसमें कहा गया कि, साल 2022 की तुलना में साल 2023 में दुनियाभर में खसरे के मामलों में 79 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।

  • साल 2022 में खसरे के कुल 9.2 मिलियन मरीज थे जबकि, साल 2023 में 3 लाख 6 हजार अधिक मरीज मिले।
  • इसी तरह खसरे से 1, 36, 216 लोगों की मृत्यु भी हुई।
  • साल 2021- 2022 की अवधि में भारत समेत दुनियाभर में खसरे से होने वाली मृत्यु दर (death due to measles) में 43 प्रतिशत बढ़े।
  • खसरे से 1.36 लाख मृत्यु हुई जिसमें से अधिकांश मरीज बच्चे ही थे।।

खसरे से बचाव के उपाय क्या हैं?

  • बच्चे को ढेर सारा पानी पिलाएं। उनके शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
  • शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने से खसरे के संक्रमण से बचने में आसानी होती है इसीलिए बच्चे को नारियल पानी और ओआरएस पिलाते रहें।
  • डाइट में लिक्विड फूड्स (liquid foods) की मात्रा बढ़ाएं। ताजी-रसीली सब्जियां, नारियल पानी और फलों का जूस अधिक पिलाएं।
  • बच्चे को खसरे के मरीजों और संक्रमित लोगों से दूर रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source