दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर,आपके इलाके में मिले डेंगू का केस तो करें इन नंबर्स पर फोन, नयी हेल्पलाइन शुरू

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एमसीडी की तरफ से एक स्पेशल एंटी-मॉस्किटों ड्राइव (anti-mosquito drives) का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, पालिका की तरफ से ऐसी जगहों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है जहां मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2022 12:34 PM IST

Dengue Helpline In Delhi: दिल्ली में मच्छर-जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली महानगरपालिका (Municipal corporation of Delhi) ने एक खास हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर डेंगू केसेस की जानकारी देने और शिकायत दर्ज करने की सुविधा है। वहीं, महानगरपालिका की तरफ से नागरिकों से अपील की गयी है कि, वे अपने घर और आसपास पानी ना जमा होने दें और मच्छरों को पनपने ना दें। एमसीडी के अनुसार, मच्छरों की आबादी को बढ़ने से रोकने के लिए और छिड़काव करने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयों को स्टॉक किया गया है।

दिल्ली के नागरिक इन नंबरों पर कॉल कर डेंगू से जुड़ी शिकायतें (Dengue Helpline In Delhi In Hindi) दर्ज करा सकते हैं-

MCD ने वसूला 30 लाख का जुर्माना

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एमसीडी की तरफ से एक स्पेशल एंटी-मॉस्किटों ड्राइव (anti-mosquito drives) का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं, पालिका की तरफ से ऐसी जगहों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है जहां मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक है। मिली जानकारी के अनुसार,

  • मच्छर पनपने से ना रोके जाने के कारण अब तक MCD द्वारा 91,462 लीगल नोटिस जारी किए गए हैं।
  • वहीं, 33,226 चालान भी जारी किए जा चुके हैं।
  • जबकि, पालिका ने अब तक लगभग 30 लाख रुपए का फाइन भी इकट्ठा किया गया है। ये जुर्माना उन बिल्डरों से वसूला गया है जिनकी साइट पर डेंगू के मच्छर (mosquito breeding sites) पाए गए हैं।

रामलीला समितियों को दिए गए ये निर्देश

गौरतलब है कि त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है और इस बीच एमसीडी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय कर रही है। इसके लिए जहां विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं वहीं रामलीला मैदान (Ramleela grounds) और दुर्गा पूजा पंडालों ( Durga Puja Pandals) के आसपास  मच्छरों को पनपनेसे रोकने के लिए फॉगिंग की जा रही है।

वहीं, MCD ने रामलीला समितियों और दुर्गा पूजा पंडालों से यह अपील भी की है कि वे पंडालों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और वहां पानी ना जमा होने दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source