
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 30, 2021 3:09 PM IST
Maternal Mortality and Covid: एक तरफ जहां गर्भवती महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिहाज से स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे सुरक्षित बताया है। वहीं, कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Second Wave of Covid) के दौरान गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण (Covid-19 Infection in Pregnant Women) की दर बहुत अधिक देखी गयी। कोरोना वायरस से संक्रमित महिलाओं की संख्या महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra) में बहुत अधिक देखी गयी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र और राजधानी मुंबई कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित रहे हैं और एक ताज़ा स्टडी के परिणामों के अनुसार, मुंबई में कोविड-19 संक्रमित गर्भवती महिलाओं और न्यू मदर्स में मृत्युदर (maternal mortality) सबसे अधिक रही। (Maternal mortality and Covid in Hindi)
बृह्नमुंबई महानगरपालिका द्वारा सार्वजनिक किए गए इन आंकड़ों में कहा गया कि, मुंबई शहर में बच्चों के जन्म के बाद मां की मृत्यु के लिए अभी तक जो कारण सबसे बड़े थे उनमें, हेमरेज (Haemorrhage), सेप्सिस(sepsis), हाइपरटेंसिव डिसॉर्डर (hypertensive disorders) और टीबी (tuberculosis) प्रमुख थे। लेकिन, साल 2020-21 में बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं की मृत्यु का सबसे बड़ी कारण कोविड रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, यह डेटा चेतन कोठारी (Chetan Kothari) नामक एक व्यक्ति द्वारा की गयी आरटीआई (RTI) के बाद सार्वजनिक किया गया। इस स्टडी के लिए मुंबई में अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच हुई मैटर्नल डेथ्स (Maternal Deaths) का डेटा इकट्ठा किया गया। इस अवधि में कुछ 193 महिलाओं की मृत्यु बच्चों के जन्म के समय या उसके कुछ समय बाद हुई। इन सभी मामलों का अध्ययन करने के बाद कुछ विशेष जानकारियां सामने आयीं। स्टडी के परिणामों के अनुसार,
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.