Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डोसा आज के शहरी जीवन में लगभग हर इंसान की पसंद माना जाता है। मसाला डोसा अपने क्रिस्पी टेस्ट के कारण लोगों की पसंद बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं मसाला डोसा की कैलोरी आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है ? जी हां, एक हेल्थ स्टडी की माने तो डोसा में एक इंसान को एक समय डाइट से जितनी कैलोरी मिलने चाहिए उससे कहीं अधिक कैलोरी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक साथ इतनी कैलोरी का फूड खाना खतरनाक हो सकता है।
इस शोध के लिए बेंगलुरू के एक मसाला डोसा की दुकान से सैंपल लिए गये थे। शोध में पाया गया कि एक डोसा में 1023 कैलोरी मौजूद होती है। अब अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की बात माने तो एक इंसान को एक समय में सिर्फ 600 किलो कैलोरी का ही सेवन करना चाहिए। यह शोध ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया जा चुका है।
इस शोध के लिए भारत, ब्राजील, चीन, फिनलैंड और घना के फास्टफूड रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले फूड्स की कैलोरी काउंट को भी शामिल किया गया था। इस शोध को करने वाली टीम को प्रोफेसर रेबेका लीड कर रहीं थीं।
प्रोफेसर रेबेका के अनुसार ''एक बार में इंसान जो खाना खाता है उसमें 600 किलो कैलोरी से ज्यादा कैलोरी नहीं होनी चाहिए।''
शोध में और क्या है खास
शोध में कई देशों के रेस्टोरेंट्स के फूड को शामिल किया गया था जिसमें यह पाया गया कि 94 प्रतिशत रेस्टोरेंट्स में 74 प्रतिशत फूड की कैलोरी 600 किलो कैलोरी से बहुत ज्यादा थी।
इस शोध के बाद FSSAI को भेजी रिपोर्ट
रिसर्च के रिजल्ट को FSSAI से शेयर किए गए हैं और सरकार से भी अपील की है कि रेस्ट्रॉन्ट्स में बिकने वाले खाने की कैलरी की मात्रा लिखना अनिवार्य किया जाए।
सर्दी के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर पर कैसे रखें काबू ?
30 से अधिक उम्र होने के बाद महिलाओं में बढ़ रहा स्तन व गर्भाशय कैंसर का खतरा।
62 वां जन्मदिन मना रहें अनिल कपूर के खास फिटनेस मंत्र।
सर्दी के मौसम में हरी लहसुन क्यों है फायदेमंद ?
क्रिसमस की पार्टी और साल के अंत में न्यूट्रिशनिस्ट के सुझाए कुछ खास डाइट टिप्स।