Marburg Virus: कोरोना के बीच आया मारबर्ग वायरस, बहुत खतरनाक हैं इसके लक्षण, 8वें-9वें दिन हो सकती है मौत

Marburg Virus In Hindi: देश के स्वास्थ्य अधिकारी अब संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 155 लोगों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 18, 2021 10:41 AM IST

पूरा विश्‍व जहां इस वक्‍त कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं, इसी बीच एक नया वायरस भी आ चुका है। हेल्‍थ अर्थोरटीज ने 9 अगस्‍त 2021 को दक्षिणी गुएकेडौ के गिनी (Southern Gueckedou, Guinea) देश में मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) का पहला पॉजिटिव केस देखा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के अनुसार मारबर्ग बेहद खतरनाक वायरस है जिसकी मृत्‍यु दर 88% है। हालांकि अभी तक इस वायरस को विश्‍व के लिए खतरा नहीं बताया गया है। अभी इस वायरस के केस सिर्फ पश्चिमी अफ्रीकी देशों में ही मिले हैं। मारबर्ग वायरस उसी जैविक परिवार से संबंधित है जो इबोला (Ebola) का कारण बनता है। इस साल की शुरुआत में, गिनी ने घोषणा की थी कि उनके देश में इबोला वायरस का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन 2 महीने पहले ऐसे मामले मिले थे जिनमें इबोला वायरस का पता चला था।

Nipah Virus Antibodies in Bats

मरे हुए लोगों के सैंपल लेकर उन्‍हें जांच के लिए गुएकेडौ और गिनी की नेशनल हेमोररहगीक फीवर लेबोरट्री (Gueckedou and Guinea’s National Haemorrhagic Fever Laboratory) में भेजा गया था। जांच में सैंपल के अंदर मारबर्ग वायरस मिलने की बात सामने आई थी। सेनेगल में इंस्‍टीट्यूट पाश्चर (Institute Pasteur in Senegal) द्वारा फिर से टेस्‍ट के रिजल्‍ट की पुष्टि की गई तो उन्‍होंने भी मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) होने की बात स्‍वीकारी। देश के स्वास्थ्य अधिकारी अब संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए 155 लोगों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चमगादड़ों द्वारा इंसान में वायरस फैलता वाकई हाई रिस्‍क का मामला है लेकिन ये अभी सिर्फ उसी देश तक सीमित है। दुनिया के अन्‍य देशों को अभी डरने की जरूरत नहीं है।

कैसे फैलता है मारबर्ग वायरस (How Marburg Virus Spread)

यह वायरस बहुत जल्‍दी फैलता है। यदि कोई व्‍यक्ति मारबर्ग वायरस (Marburg Virus) से संक्रमित है तो वो कुछ ही सेकेंड में दूसरे व्‍यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है। खून, थूक, पसीना, संक्रमित के कपड़े पहनने से और मैटिरियल के द्वारा यह वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे तक फैल सकता है। संक्रमित होने पर ये वायरस 2-21 दिनों तक रह सकता है।

मारबर्ग वायरस के लक्षण (Symptoms of Marburg Virus)

  • मसल्‍स में दर्द के साथ तेज बुखार आना, सिर में दर्द और असहज महसूस होना
  • जैसे जैसे वायरस अपना इंफेक्‍शन फैलाता है व्‍यक्ति को दस्‍त लगना, पेट में दर्द, उल्‍टी होना और मतली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
  • स्किन का फीका होना, आंखों से पानी आना या दर्द होना और बेहद कमजोरी महसूस होना।
  • संक्रमण के दूसरे दिन से 7वें दिन के बीच संक्रमित व्‍यक्ति की स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।
  • उल्‍टी में, नाक, मसूढ़ों और वजाइना से खून आना।
  • शरीर से काफी मात्रा में खून बहने के कारण मरीज की 8वें या 9वें दिन मौत हो सकती है। इसके अलावा शॉक और ट्रॉमा भी मौत का कारण बन सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source