... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 28, 2018 7:45 AM IST
Ailing Goa Chief Minister Manohar Parrikar discharged. © Shutterstock
गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई और राज्य प्रशासन द्वारा महीनों तक मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की बीमारी का खुलासा नहीं करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को आखिरकार स्वीकार किया कि पर्रिकर अग्न्याशय कैंसर से पीड़ित हैं।
राणे ने यहां संवाददाताओं को बताया, "वह गोवा के मुख्यमंत्री हैं और बात यह है कि वह स्वस्थ नहीं हैं। उन्हें अग्न्याशय कैंसर है। इस तथ्य को नहीं छुपाया जा रहा।"
राणे ने कहा, "उन्हें अपने परिवार के पास शांति से रहने दीजिए। गोवा के लोगों की सेवा करने के बाद उनके पास इतना तो अधिकार है कि अगर वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं तो किसी को उनसे कुछ पूछने की जरूरत नहीं है।"
राणे ने कांग्रेस पर बीमार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर राजनीति करने को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि अगर कांग्रेस पर्रिकर का स्वास्थ्य जानने के लिए अदालत जाना चाहती है तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है।
पैन्क्रियाज कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका शुरुवात में तो पता ही नहीं चलता है और धीरे धीरे जब आप पूरी तरफ इसकी चपेट में आ जाते हैं तब जाकर आपको इसके कुछ लक्षण दिखने शुरू होते हैं। हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड स्टेट्स में लगभग 20% मरीजों को एक साल बाद जाकर यह पता चला की वे इस कैंसर के शिकार हैं। ऐसा ही कुछ आंकड़ा भारतीयों के साथ भी है।