TV Actor Anupam Shyam Passes Away: वरिष्ठ अभिनेता अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन, रविवार को मुंबई में ली आखिरी सांस

रविवार रात मल्टीपल-ऑर्गन फेल्योर (Multiple Organ failure) के कारण निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अनुपम श्याम आईसीयू में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। (TV Actor Anupam Shyam Passes Away)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2021 6:01 AM IST

TV Actor Anupam Shyam Passes Away: बॉलीवुड और टीवी एक्टर अनुपम श्याम  का रविवार रात मल्टीपल-ऑर्गन फेल्योर (Multiple Organ failure) के कारण निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अनुपम श्याम आईसीयू में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बता दें कि, अनुपम श्याम इन दिनों टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा (Man ki awaaz Pratigya Season 2) के सीजन 2 में नज़र आ रहे थे। जिसमें उनके किरदार ठाकुर सज्जन सिंह (Sajjan Singh) के तौर पर ही ज़्यादातर लोग उन्हें पहचानते है। (TV Actor Anupam Shyam Death In Hindi)

किडनी इंफेक्शन और डायबिटीज से पीड़ित थे अनुपम श्याम

अनुपम श्याम की उम्र 63 वर्ष थी। बता दें कि, वे काफी समय से बीमार थे। सालभर पहले भी अभिनेता को मुंबई के लाइफलाइन हॉस्पिटल (Lifeline Hospital, Mumbai) में भर्ती कराया गया था। वहीं, पैसों की कमी के कारण भी उन्हें इलाज में अड़चन आ रही थी। (TV Actor Anupam Shyam Death reason) मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2020 में बीमार होने के बाद अनुपम श्याम को किडनी इंफेक्शन (Kidney Infection) होने का पता चला। इसी के चलते उनकी तबियत लगातार बिगड़ रही थी। हालांकि, जब स्थिति में थोड़ा सुधार आया तो उन्होंने अपने सीरियल की एक्टिंग दोबारा शुरु की।  (TV Actor Anupam Shyam Passes Away)

सप्ताह में 3 बार होता था डायलिसिस

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अनुपम श्याम ने कहा था कि  किडनी इंफेक्शन (Kidney Infection) से जूझ रहे थे और सप्ताह में 3 बार उनका डायलिसिस भी होता। इस इंटरव्यू में अनुपम श्याम ने बताया कि उन्हें डायबिटीज (Diabetes) की भी बीमारी थी जिसकी वजह से उनकी तबियत गम्भीर हो गयी। अनुपम श्याम ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर (Slumdog Millionaire), ऑस्कर नॉमिनेटेड हिंदी फिल्म लगान (Lagaan) और फूलन देवी (Phulan Devi) की जीवनी बैंडिट क्वीन (Bandit Queen) जैसी मशहूर फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके हैं। अनुपम श्याम के निधन पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source