
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
अभिषेक के करवा चौथ का व्रत रख ज़ाहिर किया कि भारतीय पुरुषों की सोच बदल रही है। ©istagram.
करवा चौथ का त्योहार भले ही पुराना हो लेकिन हमारे यंग कपल्स इसे आधुनिक सोच और ज़्यादा मैच्योरिटी के साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने। करवा चौथ के मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की है। अभिषेक बच्चन ने अपने इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को भी जानकारी दी।
#KarvaChauth, good luck ladies.... And the dutiful husbands who should also be fasting with their wives!
I do. — Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 27, 2018
इसी तरह बधाई हो फिल्म के अभिनेता आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ के मौके पर व्रत रखा। गौरतलब है कि ताहिरा कैंसर से जूझ रही हैं और आयुष्मान ने यह व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
View this post on Instagram@ayushmannk keeps a fast this karva chauth praying for his wife @tahirakashyap's speedy recovery! Isn't he giving us all some major husband goals?😭♥️ . . . #ayushmankhurana #ayushmannk #tahirakashyap #karvachauth #husbandgoals #couplegoals #bollywoodcelebs #koimoi A post shared by Koimoi - Inside Bollywood (@koimoi) on
अभिषेक और आयुष्मान ने करवा चौथ का व्रत रख कर सभी पतियों के लिए एक मिसाल कायम की है। जानें क्या किया अभिषेक बच्चन ने अपनी एनिवर्सरी पर, कैसे किया ऐश्वर्या को विश।
बच्चन परिवार में भी करवा चौथ पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है और ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिषेक बच्चन की लंबी उम्र के लिए इस दिन फास्ट रखती हैं। लेकिन इस बार ऐश्वर्या का साथ देने के लिए अभिषेक सामने आए हैं।
इन दोनों यंग अभिनेताओं ने यह साबित करने की कोशिश भी की कि शादी में दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे का ख्याल रखना कितना ज़रूरी है। रिश्ते में दोनों की अपनी अहमियत है, और भारतीय पुरुषों को अपनी इस नयी सोच को यूं ही खुलकर सबके सामने रखना चाहिए। आखिर हम अपने पारिवारिक रिश्तों को निभाने के लिए जाने जाते हैं और हम इस तरह के कामों से अपनी उस पहचान को बनाए रख सकते हैं।