कोरोना महामारी के कारण बढ़ रहा है कुपोषण का खतरा, UN ने कहा, 2020 में करोड़ों लोग हो सकते हैं कुपोषित

कोरोना के चलते भुखमरी और गरीबी का संकट बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने फूड सिक्योरिटी से जुड़ी एक नयी रिपोर्ट जारी की है जिसमें, बताया गया है कि कोरोना महामारी के कारण व्यापक स्तर पर दुनियाभर में भुखमरी, कुपोषण (Malnutrition )और गरीबी बढ़ रही है। यूनाइटेड नेशन का अनुमान है कि, साल 2020 के खत्म होने तक विश्वभर में 8.3 करोड़ से 13.2 करोड़ लोगों को कुपोषण होने का डर है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 14, 2020 12:58 PM IST

Malnutrition: कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर मे लोगों की सेहत के लिए कई प्रकार के ख़तरे उत्पन्न हो रहे हैं। जहां महामारी और लॉकडाउन के लिए कई देशों में बच्चों के टीकाकरण रूक गए हैं। वहीं, लोगों को अपनी नियमित डायट या रूटीन हेल्थ चेकअप्स के लिए एक्सपर्ट्स की मदद नहीं मिल पा रही है। साथ ही लॉकडाउन की वजह से लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज़ भी कम हो गयी है। जो कि, लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ (Lifestyle Diseases) का ख़तरा बढ़ाने वाला एक बड़ा कारण है। अब, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को कुपोषण होने का ख़तरा बढ़ रहा है। (Malnutrition due to Covid-19)

साल 2020 में करोड़ों लोग हो सकते हैं कुपोषित

यूनाइटेड नेशन्स (United Nations) ने कहा है कि दुनियाभर में कोरोड़ों लोगों के लिए  कोरोना के चलते भुखमरी और गरीबी का संकट बढ़ रहा है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने फ़ूड सिक्योरिटी से जुड़ी एक नयी रिपोर्ट जारी की है जिसमें, बताया गया है कि कोरोना महामारी के कारण व्यापक स्तर पर दुनियाभर में भुखमरी, कुपोषण (Malnutrition )और गरीबी बढ़ रही है। यूनाइटेड नेशन का अनुमान है कि, साल 2020 के खत्म होने तक विश्वभर में 8.3 करोड़ से 13.2 करोड़ लोगों को कुपोषण होने का डर है। इस रिपोर्ट का शीर्षक "The State of Food Security and Nutrition in the World 2020"  है।

गौरतलब है कि, संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि, मौजूदा हालात में लगभग दो अरब लोगों को खाने-पीने की चीज़ों की कमी से जूझना पड़ रहा है। जिससे, उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल रहा है। इससे, कुपोषण या अल्पपोषण की समस्या उभर रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक भविष्य में भारत में भी यह स्थिति देखी जा सकती है। (Malnutrition in India due to Covid-19 )

क्यों बढ़ रहा है कुपोषण का खतरा ?

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में भुखमरी झेल रहे लोगों की तादाद वैश्विक स्तर पर 6 करोड़ तक पहुंच गयी है। कोरोना महामारी के कारण (Malnutrition due to Covid-19) इस संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण विश्वभर में करोड़ों लोगों को नौकरी और रोज़गार के मौके खो गए। जिससे, लोगों को अपने लिए अनाज और खाना खरीदने में परेशानी हो रही है। जैसे-जैसे कोरोना का संकट बढ़ रहा है वैसे-वैसे, अनाज की कमी भी बढ़ रही है। जिससे, सीधे तौर पर कुपोषण का खतरा बढ़ रहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source