मल्लिका दुआ ने म्यूजिक वीडियो के ज़रिए ट्रोल्स पर निशाना साधा

मल्लिका ने कहा कि, इंटरनेट ट्रोलर्स की निराशा और असुरक्षा के साथ खुद को नफरतभरे एक इंसान के रूप में प्रकट करने के लिए एक आउटलेट है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 18, 2018 4:09 PM IST

कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने कहा कि वह पहले अपने सभी ट्रोल से परेशान होती थीं, लेकिन अब उन्हें अनदेखा कर देती हैं। आईएएनएस को दिए अपने बयान में मल्लिका ने यह बात कहाी। उन्होंने डिजिटल चैनल राइज बाय टीएलसी के लिए 'ट्रोल्ड' श्रृंखला के लिए एक संगीत वीडियो के साथ ट्रोल्स पर निशाना साधा।

ट्रोल से निपटने के अपने तरीके पर, उन्होंने कहा, "सबसे पहले, मैं बहुत दुखी थी, नाराज नहीं थी, क्योंकि जब आप किसी चीज के लिए काम करते हैं, तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और उसे बहुत पसंद करते हैं। आप उम्मीद करते हैं कि हर कोई इसकी सराहना करेगा, लेकिन धीरे-धीरे आप महसूस करते हैं कि कुछ बेनाम, लापरवाह बेवकूफ (ट्रॉलर्स) जिनका काम केवल लोगों पर फालतू बातें करना है, वे अपनी बुरी प्रतिक्रियाएं देते हैं। तब मुझे लगता है कि कम से कम मेरा काम उनकी बेवकूफी से तो बेहतर हैं।"

मल्लिका मे  कहा, "आपको समझ सकते हैं कि सोशल मीडिया की मदद से गुमनाम रहना लोगों के लिए काफी आसान है और इसी चीज़ का फायदा बहुत से लोग उठाते हैं। इंटरनेट उनकी निराशा और असुरक्षा के साथ खुद को नफरतभरे एक इंसान के रूप में प्रकट करने के लिए एक आउटलेट है। इसलिए वे खुद को ट्रोल कर रहे हैं, मुझे नहीं।"

स्रोत: IANS Hindi, Twitter.

चित्रस्रोत: Twitter/Mallika Dua

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source