मलेशिया में मिला कोरोनावायरस का नया रूप D614G वायरस, 10 गुना अधिक है संक्रामक

मलेशिया में नोवेल कोरोनावायरस का एक नया स्ट्रेन पाया गया है, जो कोविड-19 (COVID-19) की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रामक है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 17, 2020 6:50 PM IST

Malaysia new strain corona D614G: मलेशिया में नोवेल कोरोनावायरस का एक नया स्ट्रेन पाया गया है, जो कोविड-19 (COVID-19) की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रामक है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, डी614जी (D614G) नाम का म्यूटेशन वायरस (Mutation) 45 लोगों के एक समूह में से तीन मामलों में पाया गया। इतना ही नहीं, इस समूह में जिसमें सबसे पहले यह खतरनाक वायरस पाया गया है, वह भारतीय मूल का एक रेस्तरां मालिक है, जो कुछ ही दिनों पहले भारत से मलेशिया लौटा था। इस व्यक्ति ने 14 दिनों के होम क्वारंटीन (home quarantine) के नियमों का भी उल्लंघन किया। इस कारण से उसके ऊपर मलेशियाई सरकार ने पांच महीने की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इतना ही नहीं, कोरोनावायरस के इस नए स्ट्रेन का फिलीपींस से लौटने वाले एक अन्य समूह में भी होने का पता चला है। मलेशिया के स्वास्थ्य महानिदेशक नूर हिशाम अब्दुल्ला (Noor Hisham Abdullah) ने कहा कि डी614जी (D614G) म्यूटेशन का पता सबसे पहले जुलाई में चला था। यह इतना घातक वायरस है कि दुनिया भर में कोरोना टीकों पर वर्तमान शोध व्यर्थ साबित हो सकते हैं। यह वैक्सीन इस नए कोरोना के स्ट्रेन के खिलाफ अधूरा या अप्रभावी साबित हो सकता है।

क्या है डी614जी वायरस? (What is D614G virus)

यह इतना घातक है कि किसी को भी 10 गुना अधिक तेजी से संक्रमित कर सकता है। एक बार यह वायरस फैला, तो फिर इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। स्वास्थ्य महानिदेशक नूर हिशाम अब्दुल्ला के अनुसार, हर किसी को अब सतर्क रहना होगा। मलेशिया में पाया गया कोविड-19 और डी614जी (D614G Mutation) म्यूटेशन आम वायरस (Malaysia new strain corona D614G) नहीं है।

क्या कहना है डब्ल्यूएचओ

हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अब तक किसी ऐसे सबूत का पता नहीं चला है, जो यह बताता हो कि म्यूटेशन अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। सेल प्रेस में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि म्यूटेशन वर्तमान में विकसित हो रहे टीकों की प्रभाव क्षमता (efficacy of vaccines) को बेअसर करने की बहुत कम संभावना रखता है। इस बीच, मलेशिया जहां पहले कोविड-19 (COVID-19) के मामलों को नियंत्रित करने में कामयाब रहा था, वहां फिर से कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। शनिवार को देश में 26 नए मामले दर्ज किए गए, जो 28 जुलाई के बाद सबसे अधिक हैं। रविवार को मलेशिया ने 25 नए संक्रमणों की पुष्टि की।

कोरोना के इलाज में प्रभावी है दवा एब्सेलेन, कोविड-19 संक्रमितों की जान बचाना होगा आसान

डब्ल्यूएचओ ने कहा, कोरोना महामारी को खत्म करना है तो कोविड वैक्सीन को ग्लोबल सार्वजनिक उत्पाद बनाना होगा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source