
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 13, 2021 6:22 PM IST
54 वर्षीय एक्टर ने कोचीन के एक अस्पताल में आज दोपहर दम तोड़ा.
Malayalam Actor Rizabawa Dies: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रिजाबावा का आज सोमवार को निधन हो गया है। 54 वर्षीय एक्टर ने कोचीन के एक अस्पताल में आज दोपहर दम तोड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर रिजाबावा लंबे समय से गुर्दे की बीमारी (kidney Aiments) से जूझ रहे थे, लंबे इलाज के बाद 13 सितंबर को रिजाबावा ने आखिरी सांसें लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि एक्टर रिजाबावा 120 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे और फिल्मों में उनके किरदार ज्यादातर नेगेटिव होते थे। इतने महान एक्टर की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े से हर व्यक्ति के लिए ये खबर किसी डरावने सपने से कम साबित नहीं हो रही है। रिजाबावा के निधन की खबर से उनके फैन्स भी शॉक में हैं। बता दें कि एक्टर रिजाबावा ने अपने फिल्मी करियर में कई मलयालम सुपरहिट फिल्में दी।
Rest in peace! 🙏 pic.twitter.com/rzLMDQrIr6
— Prithviraj Sukumaran (@PrithviOfficial) September 13, 2021
Rest in Peace! 🙏 pic.twitter.com/SjLVnYl89V
— Jayasurya (@Actor_Jayasurya) September 13, 2021