WHO के अनुसार भारत में मलेरिया घटा लेकिन अब भी है...ये समस्या

भारत ही इकलौता ऐसा देश है जहां वर्ष 2017 में मलेरिया की बीमारी के मामलों में कमी आई है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 22, 2018 10:59 AM IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 11 सबसे अधिक मच्छर जनित बीमारियों से प्रभावित देशों में भारत ही इकलौता ऐसा देश है जहां वर्ष 2017 में मलेरिया की बीमारी के मामलों में कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष 2017 में पूरी दुनिया के मलेरिया के मामलों में मात्र 04 फीसदी मामले ही पाए गए हैं, और मलेरिया की बीमारी के मामले में लगातार कमी आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत हर साल लगभग 11640 करोड़ रुपये मलेरिया की रोकथाम के लिए खर्च करता है। ये भी पढ़ेंः मलेरिया से जा सकती है जानः अन्य बीमारियों के हो सकते हैं शिकार।

भारत में मलेरिया के मामलों में आई कमी

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मलेरिया पर 2016 में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार 2016 में भारत में मलेरिया के मामलों में लगभग 24 फीसदी की कमी आई थी। सबसे अधिक कमी मलेरिया से सबसे अधिक प्रभावित राज्य उड़ीसा में दर्ज की गई. यहां मामलों में लगभग 40 फीसदी की कमी देखी गई।

मलेरिया के मामलों में कमी के ये रहे कारण

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में मलेरिया के मामलों में कमी के सबसे बड़े कारण रहे राजनीतिक इच्छाशक्ति, मलेरिया के मामलों से निपटने के लिए तकनीकी लोगों की टीम तैयार करना जिन्होंने सही तरीके से कदम उठाए और मलेरिया से निपटने के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराया जाना।

विश्व की तुलना में भारत व अफ्रीकी देश बहुत पीछे 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में पूरी दुनिया में सामने आए मलेरिया के कुल मामलों में से 80 प्रतिशत मामले भारत और 15 उप सहारा अफ्रीकी देशों से थे। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि भारत में 1.25 अरब लोग इस मच्छर जनित बीमारी की चपेट में आने की कगार पर थे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.