आईसीएमआर का दावा- यूपी के फिरोजाबाद में हुई अधिकांश मौतों की वजह डेंगू बुखार, अभी भी 409 एक्टिव केस

यूपी के फिरोजाबाद में अभी भी डेंगू बुखार के 409 एक्टिव केस हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक यहां 55 लोगों की मौत हुई है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 9, 2021 7:04 PM IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में डेंगू बुखार और वायरल फीवर का प्रकोप अभी भी जारी है। इन वायरल इनफेक्शन के अधिकांश मामले फिरोजाबाद में रिपोर्ट किए गए। वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च आईसीएमआर का कहना है कि फिरोजाबाद में हुई अधिकांश मौतों की वजह डेंगू बुखार (D2) है।

जबकि फिरोजाबाद के अलावा मथुरा, एटा, मैनपुरी, मेरठ और नोएडा समेत यूपी के कई जिले हैं जहां पर डेंगू और वायरल फीवर के मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन जिलों में अब तक 100 से ज्यादा मौतें हुई हैं।

फिरोजाबाद में डेंगू से सिर्फ 55 मौतें

फिरोजाबाद के राज्य की मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापक संगीता अनेजा ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'डेंगू बुखार से फिरोजाबाद में अब तक 55 लोगों की मौत हुई है, हमारे यहां अभी 409 मरीज हैं और पिछले 24 घंटों में यहां कोई मौत नहीं हुई है हमारे यहां भीड़ है लेकिन गंभीर हालत वाले मरीजों की संख्या कम है।'

वही आईसीएमआर के डीजी डॉक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि यूपी के फिरोजाबाद में अधिकांश मौतें डेंगू बुखार (D2) वजह से हुई है।

यूपी में डेंगू से निपटने के लिए क्या है शासन की तैयारी

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि कुछ जनपदों से डेंगू के मामले सामने आए हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में 14 जनपदों से डेंगू के कुल 129 मामले सामने आए हैं जबकि 61 जिलों में डेंगू के एक भी मामले नहीं आए।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, प्रदेश में अभी कोरोना के मामले नहीं आ रहे हैं इसलिए जहां भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं वहां बताया गया है कि जो वेट करो ना म री जों के लिए रखे गए थे उनको डेंगू मरीजों के लिए उपयोग किया जाए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source