तनाव कम करने में मददगार है माहजोंग गेम : सर्वे

रिसर्च टीम ने इस अध्ययन के लिए 45 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लगभग 11 हजार चीनी निवासियों से संबंधित सर्वेक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : September 19, 2019 1:42 PM IST

चीन में 17 फीसदी लोग मानसिक विकार से जूझ रहे हैं। उन्‍हें अलग-अलग तरह की कई मानसिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। चीन में मेंटल हेल्‍थ एक जरूरी मुद्दा हो गया है। जिसने स्‍वास्‍थ्‍य जगत को चिंता में डाल दिया है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि चीन में खेली जाने वाली माहजोंग गेम मानसिक अवसाद के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।

क्‍या कहता है शोध 

चीन में माहजोंग खेल के जरिए मध्यम आयु वर्ग और वयस्कों में अवसाद के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक नए शोध में यह दिलचस्प बात सामने आई है। जर्नल सोशल साइंस एंड मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन कहता है कि लोकप्रिय टाइल आधारित गेम माहजोंग कई प्रकार की सामाजिक भागीदारी में से एक है। इस गेम को नियमित रूप से खेलना चीन में मध्यम आयु वर्ग और वयस्कों में अवसाद की दरों को कम करता है।

मानसिक विकार से जूझ रहे हैं 17 फीसदी लोग 

अध्ययन से जुड़े जॉर्जिया विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एडम चेन का कहना है कि इस गेम से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है मानसिक स्वास्थ्य का सही न होना चीन में एक प्रमुख मुद्दा है। वैश्विक स्तर पर 17 फीसदी चीनी लोग मानसिक विकार से जूझ रहे हैं। रिसर्च टीम ने इस अध्ययन के लिए 45 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लगभग 11 हजार चीनी निवासियों से संबंधित सर्वेक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण किया।

क्‍या कहता है निष्‍कर्ष 

उन्होंने अवसाद के लक्षणों को देखा और इसकी तुलना सामाजिक भागीदारी से की, जिसमें दोस्तों के साथ जाना, माहजोंग खेलना, एक खेल या सामाजिक क्लब में भाग लेना और समुदाय की सेवा शामिल रही। इस दौरान उन्होंने पाया कि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेना बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से शहरी लोग जो एक लोकप्रिय खेल माहजोंग खेला करते थे, उनमें उदासी महसूस करने की संभावना कम मिली।

दिल और गुर्दे के लिए घातक है ई-सिगरेट

तंबाकू से बढ़ रही हैं हृदय संबंधी गंभीर समस्याएं