hamburger icon
A
Read in English

Mahira Khan News: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान कोरोना से हुईं संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

माहिरा खान (Mahira Khan Corona Positive) ने लिखा, "मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। यह कठिन समय है, लेकिन सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 13, 2020 10:04 PM IST

Mahira Khan News: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान कोविड-19 पॉजिटिव (Mahira Khan Corona Positive) पाई गई हैं। वह इस वक्त आइसोलेशन में हैं। अभिनेत्री ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकांउट पर रविवार को अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स संग इस खबर को साझा किया।

माहिरा खान (Mahira Khan Corona Positive) ने लिखा, "मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने खुद को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है और बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों को इसकी जानकारी दे दी है। यह कठिन समय है, लेकिन सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा। इंशाअल्लाह। आप लोग भी कृपया मास्क (Face Mask) पहनकर रखिए और अन्य मानकों का भी पालन करें- अपने लिए और दूसरों के लिए भी।"

माहिरा (Actress Mahira Khan) ने आगे लिखा, "दुआओं और फिल्मों को लेकर दिए जाने वाले सलाहों का स्वागत है।" माहिरा के इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें जल्दी ठीक हो जाने की शुभकामनाएं दी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आपको खूब सारा प्यार भेज रही हूं। जल्द से जल्द ठीक हो जाइए।" अभिनेत्री तिलोत्तमा सोम ने लिखा है, "जल्दी ठीक हो जाए।"

कई सेलिब्रिटीज हो चुके हैं अब तक कोरोना से संक्रमित

गौरतलब है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज संक्रमित (Covid-19 Infected Bollywood celebrities) हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कृति सैनन कोविड-19 की चपेट में आ चुकी हैं। इसके अलावा, बॉलीवुड एक्टर्स सनी देओल (Sunney deol Corona), वरुण धवन (Varun Dhawan Covid-19 Infection) और मनीष पॉल (Manish Paul) के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। वहीं, नीतू कपूर (Neetu kapoor), अनिल कपूर के भी कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

कृति सैनन को हुआ कोविड-19 इंफेक्शन, शूटिंग के दौरान संक्रमित होने की आशंका

स्रोत: (आईएएनएस हिंदी)