
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 11, 2021 12:34 PM IST
Black Fungus Treatment in Maharashtra:कोविड-19 संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में ब्लैक फंगस के इलाज (Black Fungus Treatment) के बारे में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि, ब्लैक फंगस यानि म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों का इलाज महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से मुफ्त किया जाएगा। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने सोमवार को कहा कि राज्य की प्रमुख चिकित्सा बीमा योजना के तहत ब्लैक फंगस से पीड़ित लोगों को फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। (Black Fungus in Maharashtra in Hindi)
राज्यातील काही जिल्ह्यांमध्ये कोरोना रुग्ण म्युकरमायकोसीस या बुरशीजन्य आजाराने ग्रस्त असून त्याची गंभीर दखल आरोग्य विभागाने घेतली आहे.याआजाराच्या जाणीवजागृतीसाठी मोहिम हाती घेण्यात येणार असून म्युकरमायकोसीसच्या रुग्णांवर महात्मा फुले जनआरोग्य योजनेतून मोफतउपचार करण्यात येणार आहेत
— Rajesh Tope (@rajeshtope11) May 10, 2021
कोरोना मरीज़ों को हो रहा जानलेवा ब्लैक फंगस इंफेक्शन
बता दें कि म्यूकोरमाइकोसिस एक दुर्लभ कवक (फंगल) संक्रमण है जो, इन दिनों कोविड-19 संक्रमित लोगों में दिखायी दे रहा है। गुजरात समेत देश के कई हिस्सों से इस इंफेक्शन के मामले सामने आते दिखायी दे रहे हैं। (Black Fungus Treatment in Maharashtra)
राज्य सरकार की तरफ से एक औपचारिक बयान में कहा गया है कि म्यूकोरमाइकोसिस के मरीज़ों को महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मेडिकल कवर दिया जाएगा। इस फंगल इंफेक्शन की दवाइयां महंगी हैं और सभी के लिए इनक खर्च उठा पाना संभव नहीं हो सकता। इसीलिए, इस स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल 1,000 अस्पतालों में ब्लैक फंगस के रोगियों का फ्री-इलाज किया जाएगा। राजेश टोपे ने आगे कहा, विशेष तौर पर ब्लैक इंफेक्शन के लक्षण कोविड-19 के उन रोगियों में देखे गए हैं जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है।
सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी जो काफी महत्वरपूर्ण है। आंकड़ों के मुताबिक,
वहीं, मुंबई जो पहली और दूसरी लहर (Second Wave in India in Mumbai) के दौरान देश में कोविड से सर्वाधिक प्रभावित शहर था वहां भी पिछसे 24 घंटे में कोविड के 1,794 नये केसेस की पुष्टि की गयी। यह एक राहतभरा आंकड़ा है। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) शहर से भी कम आंकड़े मुंबई में सामने आए हैं। क्योंकि, मेरठ शहर में इसी अवधि में कोरोना के 2268 नए मामले सामने आए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में शहर में कोविड से रिकवर हुए 3,580 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। लेकिन, इस दौरान 74 लोगों की मृत्यु हो गयी।