
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 17, 2021 10:12 AM IST
Booster Dose For Health Workers: महाराष्ट्र राज्य ने केंद्र से मांग की है कि वह देश भर में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल स्टाफ कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने की योजना को प्राथमिकता दे। कोरोना संक्रमण महामारी की तीसरी लहर (Third Wave Of Coronavirus In India) को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य ने केंद्र से यह मांग की है। गौरतलब है कि, संभावित तीसरी कोविड-19 लहर से बचाव के लिए देशभर में अलग-अलग प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। इसी दिशा में महाराष्ट्र (Maharashtra) ने मंगलवार को केंद्र से सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज देने पर गम्भीरता से विचार करने और इस कार्य को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। (Booster Dose For Health Workers In Hindi)
-With the intention of preparing for the probable third wave of Covid-19 Pandemic, consider a proposal of giving a booster dose to healthcare workers
-To roll out vaccination for children under the age of 18 years as early as possible pic.twitter.com/n43YrsWope — Rajesh Tope (@rajeshtope11) November 16, 2021
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने राजधानी में हुई बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) को वैक्सीनेशन से जुड़े कुछ सुझाव दिया। इस मीटिंग में जहां स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बूस्टर डोज पर चर्चा हुई वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेष टोपे ने बच्चों के वैक्सीनेशन जल्द से जल्द शुरू करने के लिए भी आग्रह किया। उन्होंने केंद्र सरकार से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ करने की दिशा में जल्द फैसला लेने की अपील की।
साथ ही , वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए यह भी सुझाव दिया कि कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield) की 2 खुराकों के बीच का अंतर कम किया जाए। टोपे ने आग्रह किया कि 2 डोज के बीच 84 दिनों के गैप को रखने के मौजूदा दिशानिर्देशों पर एक बार फिर विचार कर इस अंतर 28 दिन कम कर दिया जाए।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य ने संभावित थर्ड वेव से जुड़ी तैयारियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूरक कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना (पीआईपी) में मानव संसाधन के लिए बजट आवंटन पर भी मंजूरी मांगी है। (Booster Dose For Health Workers)
(IANS)