Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Maharashtra Schools Reopening: महाराष्‍ट्र में आज से खुल रहे हैं कक्षा 5वीं से 12वीं तक के स्‍कूल, इन शर्तों पर मिलेगी बच्‍चों को एंट्री

आज से महाराष्‍ट्र के ग्रामीण इलाकों में कक्षा 5वीं से 12वीं और शहरों में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के बच्‍चों की फिजिकल क्‍लासेस शुरू हो रही हैं.

Maharashtra Schools Reopening: महाराष्‍ट्र में आज से खुल रहे हैं कक्षा 5वीं से 12वीं तक के स्‍कूल, इन शर्तों पर मिलेगी बच्‍चों को एंट्री

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 4, 2021 1:18 PM IST

Maharashtra Schools Reopening From Today: कोरोनावायरस के चलते पूरे देश समेत महाराष्‍ट्र में भी लंबे समय से स्‍कूल बंद हैं लेकिन 4 अक्‍टूबर यानि कि आज से महाराष्‍ट्र के ग्रामीण इलाकों में कक्षा 5वीं से 12वीं तक की फिजिकल क्‍लॉसेस शुरू हो रही हैं तो वहीं शहरों में अभी केवल कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्‍चों की फिजिकल क्‍लासेस शुरू हो रही हैं। महाराष्‍ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने स्‍कूल खुलने संबंधी कई तरह के ट्वीट किए हैं। बच्‍चों में स्‍कूल जाने को लेकर खासा उत्‍साह और खुशी देखी जा रही है।

बता दें कि बीते शनिवार को महराष्‍ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एजुकेशन विभाग के अधिकारियों और राज्‍य के सभी एजुकेशन ऑफिसर के साथ मीटिंग की थी। मीटिंग में अधिकारियों ने कई तरह के सुझाव दिए, जिन्‍हें ध्‍यान में रखकर सोमवार से स्‍कूल खोल गए हैं। स्‍कूल कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खोले जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि राज्‍य के करीब 70% पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्‍चों की फिजिकल क्‍लासेस शुरू हों। महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार बीते रविवार को कोरोनावायरस के 2,692 केस दर्ज हुए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन शर्तों पर मिलेगी बच्‍चों को एंट्री (latest SOPs are here)

  • बच्‍चों का फिजिकल क्‍लास में उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। बच्‍चों को केवल तभी एंट्री मिलेगी जब वो अपने पेरेंट्स द्वारा साइन किया हुआ लेटर दिखाएंगे। यानि कि पेरेंट्स की मर्जी के बिना बच्‍चों को स्‍कूल में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • क्‍लासरूम को अच्‍छी तरह से सेनिटाइज किया जाना जरूरी होगा।
  • स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी छात्रों को सुरक्षित परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाए।