... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 30, 2022 1:14 PM IST
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी, स्वाइन फ्लू के साथ कोविड बनी दोगुनी चुनौती
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से इस साल गणेश चतुर्थी को बेहद ही सावधानी पूर्वक मनाने की अपील की है। बता दें कि इस साल महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं और साथ ही अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी से 28 अगस्त के बीच स्वाइन फ्लू के 2337 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच कोविड का खतरा भी लोगों के सिर पर मंडरा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, स्वाइन फ्लूके ये मामले राज्य के 19 जिलों से सामने आए हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा मामले पुणे के हैं। बता दें कि पुणे में अब तक 770 मामले और 33 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।
वहीं बात करें मुंबई की तो अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 348 मामले सामने आ चुके हैं और तीन लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा ठाणे में अब तक स्वाइन फ्लू के 474 मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि कोल्हापुर में स्वाइन फ्लू के 159 मामले सामने आए हैं और इस अवधि के दौरान 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
अधिकारी का कहना है कि इस साल एक जनवरी से 28 अगस्त के बीच स्वाइन फ्लू के कुल 2337 मामले सामने आए हैं और 98 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। स्वाइन फ्लूके बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को इस बार बड़ी ही देखभाल के साथ त्यौहार मनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि लोग फ्लू जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, इसलिए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। बता दें कि सार्वजनिक स्थानों पर काफी खतरा है इसलिए लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के उचित नियनों का पालन करना चाहिए।