महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती, मु्ख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी हुए कोविड संक्रमित

80 वर्षीय राज्यपाल को इलाज के लिए सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत 'स्थिर' बताई गई है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2022 2:26 PM IST

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए तैयारी कर रहे महाराष्ट्र (Corona cases in Maharashtra) राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 पॉजिटिव (Maharashtra governor Bhagat Singh Koshyari) पाए गए हैं। कोश्यारी को कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

मंगलवार को  आयी थी कोविड रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कोविड रिपोर्ट (Bhagat Singh Koshyari Covid Report)  मंगलवार देर रात आयी जिसमें उन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया। अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय राज्यपाल बीएस कोश्यारी को इलाज के लिए सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir H.N. Reliance Foundation Hospital) में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत 'स्थिर' बताई गई है।

17 जून को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले कोश्यारी आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाते हैं। वहीं एक दिन पहले 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी राज्यपाल ने शिरकत की थी। वहीं, कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट किया और कहा, "मेरी कोविड -19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोरोना वायरस संक्रमण के हल्के लक्षणहैं। हालांकि, मुझे एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी हुआ कोविड संक्रमण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray, CM , Maharashtra) बुधवार दोपहर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने घटनाक्रम की पुष्टि की, हालांकि सीएम कार्यालय की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आज सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कुछ घंटे बाद सीएम ठाकरे के कोविड संक्रमित होनी की खबर आयी। वहीं, अस्पताल में भर्ती राज्यपाल कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 'वर्चुअल कैबिनेट' बैठक करने का फैसला किया।

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दिखायी दे रही है। मंगलवार को  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के नये 3659 केसेस दर्ज किए गए। इन नये मामलों को जोड़कर राज्य में कोविड संक्रमितों की संख्या  7941762 हो गयी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को संक्रमण के कुल 2354 नये केसेस दर्ज किए गए थे।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source