
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 26, 2020 12:50 PM IST
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी हुए कोरोना संक्रमित, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
कई नामी नेता अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने खुद ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वो कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए हैं और खुद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता पवार (61) ने कहा कि उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन जैसा कि उनके डॉक्टरों ने सलाह दी, उसके आधार पर एहतियातन ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गए।
माझी कोरोनाची चाचणी पॉझिटिव्ह आली असून प्रकृती उत्तम आहे. सावधतेचा उपाय म्हणून डॉक्टरांच्या सल्ल्याने ब्रीच कॅन्डी रुग्णालयात दाखल झालो आहे.
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) October 26, 2020
पवार ने कहा, मेरी तबीयत सही है। थोड़ा आराम करने के बाद, मैं जल्द ही आपके बीच में आ जाऊंगा। पवार ने एक संदेश में कहा, चार दिन पहले बुखार महसूस करने के बाद वो सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। उन्होंने एनसीपी कार्यकतार्ओं सहित सभी से अपील की कि वह उनके बारे में चिंता ना करें।
अजीत पवार पिछले सप्ताह उस समारोह में मौजूद नहीं थे जिसमें एकनाथ खडसे ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर राकांपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही अजीत पवार पिछले महीनों में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले राज्य के 15 मंत्रियों में शामिल हो गए। सिर्फ दो दिन पहले, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस भी संक्रमित हुए थे। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी संक्रमित हुए।