महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा कोविड-19 की दूसरी लहर हो सकती है 'सुनामी'

Coronavirus Pandemic in Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यह कहते हुए लॉकडाउन 2.0 पर संकेत दिया कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर 'सुनामी' हो सकती है। ठाकरे ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 23, 2020 12:50 AM IST

Coronavirus Pandemic in Maharashtra: देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों में फिर से इजाफा हुआ है, ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार को यह कहते हुए लॉकडाउन 2.0 (Lockdown 2.0) पर संकेत दिया कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर 'सुनामी' हो सकती है। ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दोनों ने लोगों से कोविड-19 प्रोटोकॉल (Covid-19 Protocol) का पालन करने का आग्रह किया।

आज शाम राज्य को संबोधित करते हुए ठाकरे ने फिर से दोहराया कि कोरोनावायरस से बचने का सबसे अच्छा उपाय मास्क (Face Mask) का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करना है।

ठाकरे ने सावधानी बरतने की जनता से की अपील

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हमारे पास अभी तक वैक्सीन (Corona vaccine) नहीं है, न ही इसका कोई इलाज है, इसलिए हमें तब तक सावधानी बरतनी होगी, जब तक इस इलाज नहीं मिल जाता। ऐसी कोई भी गलती न करें, जिससे आप कोरोना पॉजिटिव हो जाएं।"

महाराष्ट्र 80,878 सक्रिय मामलों और 46,573 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में 16,47,004 लोग इस संक्रमण से रिकवर हुए हैं।

रूस की स्पुतनिक-5 कोरोना वैक्सीन फाइजर, मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन से होगी सस्ती

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source