गर्दन में दर्द के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती, हो सकती है सर्जरी

ठाकरे ने कहा, "मुझे यह गर्दन का दर्द था, लेकिन इसे कुछ ज्यादा ही नजरअंदाज कर दिया, इसलिए यह समस्या बढ़ गयी।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 11, 2021 8:01 AM IST

Uddhav Thackeray Neck Pain: महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बुधवार को गर्दन में दर्द (Neck Pain) के कारण मुंबई के एक प्रमुख निजी अस्पताल (Mumbai Hospital) में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार गर्दन में महसूस हो रही इस तकलीफ के कारण उद्धव ठाकरे को एक मामूली सर्जरी करानी पड़ सकती है। दरअसल, ठाकरे ने सोमवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में  शिरकत की जहां उन्होंने गले में ब्रेस पहनकर लोगों को चौंका दिया और एक दिन बाद उनका पूरी तरह से चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। (Uddhav Thackeray Neck Pain In Hindi)

दर्द को नजरअंदाज करने से गम्भीर हो गयी समस्या

गर्दन संबंधी दिक्कतों की पुष्टि करते हुए, सीएम ने एक बयान में कहा कि पिछले दो वर्षों में वायरस के खिलाफ चल रहे युद्ध के दौरान उनके पास काम से गर्दन उठाने का भी समय नहीं था। ठाकरे ने कहा, "मुझे यह गर्दन का दर्द था, लेकिन इसे कुछ ज्यादा ही नजरअंदाज कर दिया, इसलिए जो होना था वह तो अब हो गया। अब डॉक्टरों ने मुझे इस दर्द का उचित इलाज कराने की सलाह दी है।"

उन्होंने कहा कि उचित इलाज के लिए उन्हें आज शाम 2-3 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। हालांकि इसके बाद इस संबंध में लेकिन जानकारी सामने नहीं आई और अधिकारी भी इस पर चुप्पी साधे रहे।

ठाकरे ने लोगों से की वैक्सीन लेने की अपील

हालांकि, सीएम ने महाराष्ट्र के लोगों से टीकाकरण अभियान की अनदेखी न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने 10 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन सभी के लिए पूरी तरह से टीकाकरण अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, "कृपया नजदीकी केंद्र में जाएं और अपने जीवन की रक्षा के लिए तुरंत टीकाकरण करवाएं। आपका आशीर्वाद मेरे साथ है। मुझे यकीन है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।" (Uddhav Thackeray Neck Pain)

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source