... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 25, 2021 12:37 PM IST
मुंबई के 1 स्कूल के 229 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, जानें क्यों एक जगह पर जमा थे इतने सारे छात्र
कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू होने के बाद लोगों में कोरोना को लेकर सतर्कता की कमी का आलम ये है कि एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र एक फिर से कोरोना का कहर झेलने के लिए मजबूर है। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। बता दें कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बुधवार को कोरोना के 318 नए मामले सामने आए, जिसमें से चौंकाने वाली बात ये रही कि इन मरीजों में से 229 छात्र शामिल हैं, जो कि एक ही स्कूल के हैं।
जी हां, खबर चौंकाने वाली है क्योंकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का सामने आना हैरान कर देने वाला है। घटना वाशिम जिले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित स्कूल के हॉस्टल की है, जहां एक 229 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसी खबर है कि रसोड़ तहसील के ग्राम देगांव के निवासि आश्रम शाला में बहुत से छात्र पढ़ने के साथ-साथ इसी हॉस्टल में ही रहते थे। जब सरकार द्वारा बुधवार को इस हॉस्टल में बच्चों की कोरोना जांच कराई गई तो कुल 229 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव निकली, जिसके बाद से पूरे हॉस्टल में हड़बड़ी मच गई।
बताया जा रहा है कि हॉस्टल में रहने वाले ज्यादातर छात्र अमरावती जिले के रहने वाले हैं और बता दें कि कि कोरोना की दूसरी लहर इसी जिले से फैली है। ऐसा कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पछले 24 घंटे में कोरोना के 8,807 नए मामले सामने आए हैं, जो बीते साल 18 अटूबर के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं पिछले 24 घंटे में करीब 80 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है। मरीजों की मौत के मामले में बीते 56 दन में ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले करीब 90 लोगों ने 30 दसंबर को कोरोना से अपनी जान गंवाई थी।
बात करें महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों की तो विदर्भ और मुंबई में भी कोरोना का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है। बुधवार को मुंबई में119 दिन बाद कोरोना के मामलों की संख्या हजार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोराना के कुल 1167 मामले सामने आए हैं। मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर अमरावती है, जहां कोरोना के 802 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। जिल में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अमरावती में फिर से लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
मुंबई और अमरावती के बाद तीसरे नंबर पर है पुणे, जहां भी कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पुणे में बीते दिन कुल कोरोना के 743 नए मामले दर्ज किए गए। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.