नहीं रहे महाभारत के कर्ण, 68 साल की उम्र में एक्टर पंकज धीर ने ली आखिरी सांस

Actor Pankaj Dheer Death: एक्टर पंकज धीर की बुधवार सुबह मृत्यु हो गई है और 68 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली है। उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस बेहद परेशान और सदमे में है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 15, 2025 2:40 PM IST

Mahabharat Actor Pankaj Dheer Death: महाभारत के फैन्स के लिए बुरी खबर है, इसमें कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। हालांकि, अभी तक उनके मृत्यु के पीछे के कारण का ठीक से पता नहीं लग पाया है। लेकिन एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार पंकज के दोस्त महाभारत में अर्जुन का रोल निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने एक्टर पंकज धीर की मृत्यु की पुष्टि की है। पंकज धीर की मृत्यु की खबर सुनकर उनके फैन्स काफी उदास हैं और महाभारत व अन्य फिल्मों में उनके साथ करने वाले एक्टर व अन्य साथियों को भी उनकी मृत्यु की खबर सुनकर काफी गहरा धक्का लगा है।

कैंसर से जूझ रहे थे पंकज (Pankaj Dheer Death Reason)

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे और जिसके चलते बुधवार 15 अक्टूबर सुबह के समय वे कैंसर से अपनी जिंदगी की जंग हार गए। सिर्फ 68 साल की उम्र में ही उनके अचानक चले जाने का उनके फैन्स व चाहने वालों को बहुत दुख है। एक्टर पंकज धीर कई सालों से कैंसर की बीमारी जे जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था और कुछ समय पहले उनके शरीर से कैंसर लगभग खत्म भी हो चुका था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से कैंसर के लक्षण बढ़ने लगे और इस समय एक्टर पंकज की हालत सर्जरी कराने जैसी नहीं थी।

महाभारत समेत कई बड़ी फिल्मों में काम

पंकज धीर जाने-माने एक्टर थे और खासतौर पर उनके महाभारत में कर्ण के किरदार ने खूब सराहना बटोरी है और लोग उन्हें आज भी कर्ण के नाम से ही जानते हैं। हालांकि, सिर्फ महाभारत नहीं बल्कि इसके साथ उन्होंने और कई टीवी सीरियल्स में काम किया जिनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा और ससुराल सिमर का भी शामिल है। वे कई बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिनमें जिसमें टार्जन, बादशाह, सोल्जर और सनम बेवफा जैसी फिल्में शामिल हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source