Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या निर्धारित मात्रा में पैकेटबंद चीज़ों में राख सेहत के लिए नुकसानदायक है?

क्या आप जानते हैं कि प्रोसेस्ड मीट और सॉस में भी राख होती है?

क्या निर्धारित मात्रा में पैकेटबंद चीज़ों में राख सेहत के लिए नुकसानदायक है?

Written by Editorial Team |Published : December 11, 2017 8:36 AM IST

जब भारत की पसंदीदा इंस्टेंट नूडल ब्रैंड मैगी ने 2015 में वापसी की, तो इसके निर्माताओं पर काफी दबाव था। मैगी नूडल्स, जिसमें पहले सीसा और एमएसजी की अधिक मात्रा के कारण काफी विवाद हुआ था अब एफडीए ने इसमें बहुत अधिक मात्रा में राख मौजूद होने की बात कही है। आइए समझते हैं भोजन में राख क्यों इस्तेमाल की गयी?

ऐश या राख किसी भी भोजन में मौजूद किसी भी अप्राकृतिक या इनऑर्गैनिक चीज़ को कहा जाता है। भोजन में मिलनेवाले खनिज भी राख में गिने जाते हैं क्योंकि यह अवशिष्ट गर्म करने के बाद फैट और प्रोटीन जैसे ऑर्गैनिक तत्वों को हटाने के बाद भी भोजन में रह जाता है। ऐश में आवश्यक खनिजों के साथ पोटैशियम और कैल्शियम जैसे यौगिक भी शामिल हो सकते हैं तो वहीं पारा या मर्क्यूरी (mercury) जैसी जहरीली चीज़ें भी इसमें शामिल हो सकती है।[1] वैज्ञानिकों भोजन की सामग्री को बेहतर ढंग से निर्धारित करने के लिए राख की जांच करते हैं।

शरीर पर राख के क्या प्रभाव पड़ते हैं?

Also Read

More News

अनाज और पशु उत्पादों में मौजूद राख एसिडिक होता है, जबकि फलों और सब्जियों की राख क्षारीय या एल्कलाइन होती है। ऐसा कहा जाता है कि भोजन में राख खाने से मूत्र का पीएच लेवल बदल सकता है, लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि राख खाने से खून का पीएच लेवल भी बदल सकता है।[2] जबकि डॉक्टरों का कहना है कि खून का पीएच नहीं बदलता है।

क्या किसी निर्धारित मात्रा में भोजन में राख सुरक्षित हो सकती है?

न्यूट्रिशनिस्ट नैनी सीतलवाड़ के अनुसार पैकेटबंद चीज़ों में निर्धारित मात्रा में भी अगर राख मिलायी जाती है तो वह भी ठीक नहीं है। अगर आप पर्यावरण के विषाक्त पदार्थों के संपर्क में नहीं जाना चाहते तो आपको अपने आहार से पैकेटबंद खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से हटा देना चाहिए?

Read This in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari.

चित्रस्रोत:Wikicommons.

संदर्भ: [1] Dwyer J, Foulkes E, Evans M, Ausman L. Acid/alkaline ash diets: time for assessment and change. J Am Diet Assoc. 1985 Jul;85(7):841-5. PubMed PMID: 4008836.

[2] Schwalfenberg, G. K. (2012). The Alkaline Diet: Is There Evidence That an Alkaline pH Diet Benefits Health? Journal of Environmental and Public Health, 2012, 727630. http://doi.org/10.1155/2012/727630

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

http://people.umass.edu/~mcclemen/581Ash&Minerals.html

About the Author

... Read More