
Also Read
Groom Died in Marriage: बैंड-बाजे पर नाचते-थिरकते बाराती, दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए तैयार… क्या खुशनुमा माहौल रहा होगा। लेकिन, अचानक से ही यह खुशनुमा माहौल गमगीन में बदल जाता है। जब घोड़ी पर बैठे-बैठे ही दूल्हे की मौत हो जाती है। अपनी दुल्हन को लेने आया दूल्हा, घोड़ी पर बैठा ही मौत के आगोश में समा गया। यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के श्योपुर (Sheopur) जिले से सामने आई है।
आपको बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर का है। शहर के पाली रोड पर स्थित जाट हॉस्टल में एक शादी हो रही थी। दूल्हा बारातियों के साथ शादी के स्थल पर पहुंच गया था। हर कोई खुश था, सभी नाच रहे थे और खूब एंज्वॉय कर रहे थे। दूल्हा प्रदीप घोड़ी पर सवार होकर स्टेज की तरफ जा रहा था। लेकिन, तभी दूल्हे की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब दूल्हा लड़खड़ाने लगा तो बारातियों का ध्यान, दूल्हे की तरफ गया। जब दूल्हे की हालत बिगड़ी तो घरवालों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। वहां, डॉक्टरों ने दूल्हे प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रदीप को साइलेंट हार्ट अटैक आया था।
प्रदीप के मौत की खबर सुनते ही दूल्हा-दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया। सारी खुशियां, गम में बदल गई। शादी में शामिल लोग भी इस घटना से चौंक गए और लोगों के बीच में सन्नाटा छा गया। इस बीच दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रह गई।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।