
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 6, 2018 9:25 AM IST
मौसम बदलने वाली बीमारियों में उल्टी की समस्या भी शामिल है। © Shutterstock
मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के चलते बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बीमारियों से बचने के लिए खास तौर पर सतर्कता बरतें।
आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी-दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य गंभीर बीमारियों से संक्रमण का खतरा होता है। बीमारियों से बचाव के लिए पीने के पानी को उबालकर कर इस्तेमाल में लाएं एवं ताजा भोजन करें।
लोगों से अपील की गई है कि बाजार में मिलने वाले खुले भोज्य पदार्थों का सेवन न करें, ठीक से हाथ धोकर ही भोजन का सेवन करें। घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। गंभीर स्थिति में निशुल्क 108 वाहन से निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर इलाज कराएं।
उल्टी होना कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं बल्कि यह तो शरीर में होने वाली कोई अस्थाई समस्या की प्रतिक्रिया के रूप में सामने आती है।
उल्टी आने के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं
अधिक खा लेना, अत्यधिक शराब का सेवन, फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, डिप्रेशन या तनाव, गर्भावस्था और मोशन सिकनेस (लम्बे सफर के कारण होने वाली जी मचलने की समस्या)।
उल्टी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपचारों को अपनाएं
अदरक
अदरक पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में काफी मददगार होता है। यह उल्टी को रोकने के लिए प्राकृतिक एंटी-एमेटिक औषधि की तरह काम करता है। एक-एक चम्मच अदरक का जूस और नींबू का जूस मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन हर एक-दो घंटे में एक बार करें जब तक कि उल्टी पूरी तरह से ठीक न हो जाए। अदरक और शहद की चाय बनाकर सेवन भी करें।
चावल का पानी
चावल का पानी उल्टी को कम करने में मदद करता है, खासतौर से जब यह के कारण हुई हो। चावल का पानी बनाते समय भूरे चावल (brown rice) की जगह सादा चावल का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में स्टार्च होता है और यह आसानी से पच जाता है। डेढ़ कप पानी में एक कप चावल डालकर उबालें। अब इस पानी को छानकर सेवन करें।
दालचीनी
दालचीनी पेट को शांत करने में मदद करती है और पाचन में समस्या के कारण होने वाली उल्टी और जी मचलने की समस्या को ठीक करती है। एक कप उबलते पानी में डेढ़ चम्मच दालचीनी का पाउडर डालें। आप पाउडर की जगह दालचीनी की स्टिक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अब इसे छान लें। इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इसे धीरे-धीरे चाय की तरह सेवन करें। इसका सेवन गर्भवती महिलाएं न करें।
पुदीना
पुदीना की चाय भी उल्टी से राहत प्रदान करने में मदद करती है, खासतौर से जब यह पेट की खराबी के कारण हुई हो। डेढ़ चम्मच सूखी पुदीना की पत्तियों को एक कप पानी में डालें। अब इसे 5-10 मिनट के लिए उबालें। अब इस चाय को छानकर सेवन करें। यदि आपके पास ताजा पुदीना की पत्तियां उपलब्ध हैं तो इन्हें केवल चबाकर सेवन करें।
(इनपुट: अाईएएनएस)