म.प्र. मेडिकल कॉलेजों के कर्मचारी तीन माह तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल, सेवाएं अत्यावश्यक घोषित

मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 24, 2018 7:55 AM IST

मध्य प्रदेश शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सभी कर्मचारियों की सेवाओं को 'अत्यावश्यक सेवा' घोषित कर दिया गया है। इसके चलते कर्मचारी अगले तीन माह तक सामूहिक अवकाश या हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। राज्य शासन ने सोमवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वशासी समितियों के अंतर्गत कार्यरत समस्त संवर्गो के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित किया।

आदेश के अनुसार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के वर्णित संवर्गो के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर आगामी तीन माह तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान ये अधिकारी-कर्मचारी तय सेवाओं में कार्य करने से इनकार नहीं कर सकेंगे।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source