मप्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई कमी, मगर सतर्कता बरकरार

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर दौड़ाई जाए, तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य में अब तक एक लाख 80 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, इनमें से एक लाख 71 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2020 8:13 PM IST

मध्यप्रदेश में कोरोना (Madhya Pradesh Corona Update) संक्रमित मरीजों की संख्या में पहले के मुकाबले कमी आई है, मगर राज्य स्तर पर सतर्कता बरते जाने का दौर जारी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर दौड़ाई जाए तो एक बात साफ हो जाती है कि राज्य में अब तक एक लाख 80 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, इनमें से एक लाख 71 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या तीन हजार पार कर गई है।

24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के आसपास

राज्य में बीते एक सप्ताह की अवधि में बढ़े मरीजों पर गौर करें तो 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus infection) के बढ़ने की संख्या 1000 के आसपास है। वहीं, लगभग इसी अनुपात में मरीज (Corona patient) स्वस्थ भी हो रहे हैं। कोरोना की कम होती रफ्तार से आम आदमी की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है, तो दूसरी और बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है। लोग बेफिक्र होने लगे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग से भी परहेज कर रहे हैं। दीपावली के बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई, लोग लापरवाही बरतने लगे और कई स्थानों पर तो जाम के हालात तक बन गए। ये स्थितियां एक बार फिर चिंता का कारण बनती नजर आ रही हैं।

राज्य सरकार लगातार बरत रही है सतर्कता 

वहीं दूसरी ओर, राज्य सरकार द्वारा लगातार सतर्कता बढ़ती जा रही है और लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह एहतियात बरतें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी लोगों से अपील कर चुके हैं कि मास्क का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करें। जब तक वैक्सीन (Coronavirus vaccine) नहीं आ जाती है, तब तक मास्क का उपयोग आवश्यक है।

15 नवंबर तक बंद रहेंगे एमपी में स्कूल

राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही सतर्कता (Madhya Pradesh Corona Update) के चलते ही पहली से आठवीं तक के स्कूलों को 15 नवंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। पूर्व में तय किया गया था कि पहली से आठवीं तक के स्कूल 15 नवंबर के बाद खोल दिए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, हाईस्कूल हायर सेकेंडरी के छात्र अपने परिजनों की अनुमति से ही स्कूल जा सकते हैं, ऐसी व्यवस्था की गई है।

ओडिशा में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी, जानें देशभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों के ताजा आंकड़े

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source