
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 29, 2021 6:14 PM IST
Highest Covid Antibodies Among Indian States: कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Third wave of coronavirus in India) को लेकर आशंकित देश के हिस्सों में लोग इस लहर में कितने प्रभावित हो सकते हैं इसका लेखा-जोखा भी अनुमानों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे ही एक सर्वे के परिणामों के अनुसार देश के 2 बड़े राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश के लोगों में कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव कम होने के आसार नज़र आ रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक किए गए इस सर्वे में दावा किया गया है कि इन दोनों राज्यों की लगभग 76 फीसदी आबादी में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। (Highest Covid Antibodies Among Indian States In Hindi)
दरअसस, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा महीनाभर पहले कराए गए सीरो सर्वे की रिपोर्ट में इस तर की जानकारियां सामने आयी हैं। बता दें कि, सितंबर-अक्टूबर 2021 की अवधि में देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का पीक आने की भविष्यवाणी की गयी है। वहीं, सीरो सर्वे में कहा गया है कि, कोविड-19 की तीसरी लहर से सुरक्षित रहने के लिहाज से राजस्थान के लोगों में उम्मीद की एक किरण आशंकाओं के बीच राजस्थान के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि यहां के लोगों में अधिकतम कोविड एंटीबॉडीज का स्तर पाया गया है।
बता दें कि, इस रिपोर्ट के मुताबिक जून-जुलाई में राजस्थान के विभिन्न शहरों से कुल 1,226 रैंडम सैंपल लिए गए। जब इन नमूनों का परीक्षण किया गया तो 934 नमूनों में एंटीबॉडी पाए गए। इस सर्वे रिपोर्ट ने राज्य के लोगों में कोविड एंटीबॉडीज की मौजूदगी के संकेत दिए हैं।
सीरो सर्वे रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि देश भर में सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मध्य प्रदेश के लोगों में पाई गई है, जो कि आबादी का करीब 79 फीसदी है। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे नंबर पर आता है। इसी तरह सबसे कम एंटीबॉडी की गिनती केरल में हुई है जो कि महज 44 फीसदी है।
राजस्थान में दूसरी कोविड लहर के दौरान ढाई महीने (अप्रैल, मई और मध्य जून तक) में करीब 6 लाख पॉजिटिव केस मिले। कोरोनावायरस के कारण 6,000 से अधिक लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट के अनुसार,
(आईएएनएस)