
... Read More
Written By: Pallavi | Updated : August 23, 2022 9:34 AM IST
धूप से स्किन जलने या पिगमेंटेशन होने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या आपने ये सुना है कि धूप से जली स्किन प्लास्टिक जैसी महसूस हो सकती है। दरअसल, ये कोई मजाक नहीं है बल्कि सच है। दरअसल, हाल ही में यूके की एक महिला की कहानी सामने आई है जिसमें कि बस 30 मिनट के लिए धूप में सोने के बाद उसे, उसके माथे की त्वचा प्लास्टिक की तरह महसूस हुई। ये महिला पेशे से ब्यूटीशियन है और इसका नाम सिरिन मुराद है।
सिरिन मुराद ने खुद ही मीडिया के साथ अपनी स्टोरी शेयर की कि बुल्गारिया में छुट्टी पर थीं, जब वह बिना सनस्क्रीन के 21 डिग्री सेल्सियस धूप में बाहर सो गईं। सिरिन ने पूल के किनारे बस 30 मिनट की झपकी ही ली थी कि जब उनकी आंखें खुली तो पाया कि उनका चेहरा थोड़ा लाल और गर्म महसूस हो रहा है। इसके बारे में फिर उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा और छुट्टी एंजॉय करती रहीं। पर अगले ही दिन उसकी त्वचा इतनी सख्त हो गई कि जब उसने अपनी भौंहों को मोड़ा तो वह प्लास्टिक की तरह लग रही थी।
इस घटना के बाद सिरिन मुराद इतना डर गई है कि उसने ये अपने बात अपने परिवार को बताई। साथ ही डॉक्टर के पास भी गई जहां उन्हें ये समझ में आया कि ये सनस्क्रीनना लगाने का नुकसान है। सिरिन मुराद ने बताया कि जैसे-जैसे दिन बीतते गए, ये बढ़ रहा था और चेहरा छिलने लगा। उसके बाद पूरे चेहरे पर धब्बे पड़ गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दबाव डालाने पर इसनमें थोड़ा दर्द भी महसूस हुआ।
बता दें कि सनस्क्रीन ना लगाने से चेहरे पर पिंगमेंटेशन बढ़ने लगता है। साथ ही इससे गंभीर सनबर्न से लेकर मेलेनोमा का खतरा काफी बढ़ जाता है, जो कि त्वचा कैंसर का सबसे खतरनाक प्रकार है। इसके अलावा सनस्क्रीन ना लगाने के नुकसान कई हैं। जैसे कि
-मुंहासे हो सकते हैं या बढ़ सकते हैं।
-त्वचा में जलन, खुजली या चुभन।
-त्वचा में सूजन
-चेहरे पर फफोले और सनबर्न
-चेहरे पर सूजन और दर्द
-धूप के कारण काली त्वचा
इस दर्दनाक अनुभव के बाद, मुराद अब सनस्क्रीन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए उत्सुक हैं। इसलिए अगर आप भी इन तमाम समस्याओं से बचना चाहते हैं और अपनी स्किन को धूप की किरणों और इनके नुकसानों से बचाना चाहते हैं तो बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर ना निकलें।