लम्पी डिजिज से प्रभावित इन 7 जिलों में लगा पशु लॉक डाउन, विशेष गाइडलाइंस जारी

लम्पी डिजिज के खतरे को देखते हुए राज्य में जानवरों की आवाजाही से जुड़ी नयी गाइडलाइंस जारी की गयी हैं। वहीं, पशु मेलों पर भी पाबंदी लगा दी गयी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 16, 2025 5:59 PM IST

Lumpy Disease Lock Down- मवेशियों में पायी जाने वाली लम्पी डिजिज के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के लम्पी प्रभावित 7 जिलों में पशु लॉक डाउन लगा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस लॉक डाउन के दौरान  राज्य के इन प्रभावित क्षेत्रों के एक जिले से दूसरे जिले में पशुओं के आने या जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है।

वहीं, इन सात जिलों के साथ ही अन्य 11 जिलों में भी प्रशासन को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं,  उत्तर प्रदेश के चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर (Gorakhpur), बस्ती, मऊ, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में भी विशेष निगरानी शुरू कर दी गई।

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह (Minister Dharmpal Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, लम्पी डिजिज को फैलने से रोकने के लिए विशेष उपाय (How to prevent lumpy skin disease ) अपनाए जा रहे हैं। स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए राज्य में प्रमुख सचिव, विशेष सचिव और अन्य अधिकारियों की विशेष टीम तैयार की गयी है। वहीं, किसी भी प्रकार की सूचना और जानकारी के आदान-प्रदान के लिए टोल फ्री नंबर सेवा भी जारी की गयी है। वहीं, लम्पी डिजिज के खतरे को ध्यान मे रखते हुए इन जिलों में लगने वाले पशु मेलों को भी रद्द कर दिया गया है।

क्या है लम्पी डिजिज?-What Is Lumpy Disease ?

लम्पी स्किन डिजिजपशुओं में होनेवाली एक प्रकार की स्किन डिजिज है। यह एक पशु से दूसरे पशु तक फैल सकती है। लम्पी स्किन डिजीज (Lumpy Skin Disease) एक संक्रामक बीमारी है, जो कैप्रीपॉक्सवायरस (Capripoxvirus) से फैलती है। यह बीमारी कीड़ों, मच्छरों, मक्खियों और जूं काटने से तेजी से फैल सकती है। इसीलिए, संक्रमित पशुओं को एक-दूसरे के सीधे सम्पर्क में आने से रोकना बीमारी के फैलने से रोकने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। हालांकि, लम्पी डिजिज पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती, पर लम्पी डिजिज से संक्रमित पशुओं की देखभाल करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

पशुओं में लम्पी डिजिज के लक्षण क्या हैं?- Lumpy Virus Disease Symptoms.

  • पशु के शरीर पर गांठें बनना, सूजन बढ़ना
  • तेज बुखार
  • दूध के उत्पादन में कमी आना
  • पशुओं को थकान और कमजोरी महसूस होना
  • आंख- नाक से पानी बहना
  • अचानक से वजन कम हो जाना

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।